शिवसेना का फडणवीस हमला, पीएम मोदी-शाह से डरे बिना शिवाजी की सबसे उंची मूर्ति बनाने की घोषणा करें

मुंबई। शिवसेना ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह घोषणा करने के लिए कहा कि वे घोषणा करें कि, मुंबई के तट पर मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाई जाएगी। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में छपे एक लेख में कहा गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने जिस हिम्मत से मराठा आरक्षण की घोषणा की उसी हिम्मत से शिवजी महाराज की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के निर्माण की घोषणा उन्हें करनी चाहिए। शिवाजी की प्रतिमा अन्य किसी भी नेता की तुलना में बड़ी और ऊंची ही होनी चाहिए।

Shiv Sena asked CM Fadnavis Don’t be scared of Modi, Shah, declare proposed Shivaji statue is tallest

शिवाजी की मूर्ति को लेकर उठे विवाद पर बोलते हुए शिवसेना ने कहा कि, फडणवीस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी चीफ अमित शाह से डरने की जरूरत नहीं है वह सरदार पटेल से बड़ी शिवाजी महाराज की मूर्ति बनवाने की घोषणा करें। सेना ने कहा कि, एनसीपी के राज्य इकाई प्रमुख जयंत पाटिल ने दावा किया है कि शिवाजी की मूर्ति की ऊंचाई कम की गई है ताकि यह सुनिश्चित पटेल की प्रतिमा सबसे ऊंची रहे।

मुखपत्र में लिखते हुए, शिवसेना ने कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा ऊंची साबित हो इसीलिए शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई को कम करना संकुचित, विकृत मानसिकता का प्रतीक है। सामना में कहा गया है कि छत्रपति शिवाजी के कद का कोई नेता भी नहीं है। फडणवीस को दृढ़ होकर बताना चाहिए कि शिवाजी से अधिक ऊंचाई की कोई प्रतिमा नहीं होगी। शिवसेना ने कहा कि, फडणवीस को साहस दिखाना चाहिए। नेहरू सरकार में वित्त मंत्री रहे चिंतामनराव देशमुख में मुंबई को महाराष्ट्र में शामिल कराने के लिए अपने पद से इस्तीफा तक दे दिया था, फडणवीस को ऐसा ही साहस दिखाना चाहिए।

पार्टी ने कहा कि गुजरात में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा मतलब 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' अंतरिक्ष से भी दिखाई देने की वजह से मोदी भक्त खुश हैं। सरदार पटेल के कार्यों की ऊंचाई मोदी भक्तों से भी बड़ी है। पटेल की प्रतिमा अंतरिक्ष से दिखाई देती है। इसलिए पटेल बड़े नहीं, पटेल जैसा बड़ा कार्य करके दिखाना ही पटेल की ऊंचाई नापने का असली पैमाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+