शिरीष कुंदर ने दाऊद को दी भाई दूज की बधाई, लोग बोले- इसी से शाहरुख की शिकायत की थी
मुंबई। एक बार फिर से फिल्म डायरेक्टर और कोरियॉग्रफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर ने कुछ ऐसा किया है जिसके चलते वो विवादों में आ गए हैं और जमकर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं और यही कारण रहा कि वो शनिवार को ट्विटर पर ट्रोल हुए। दरअसल शिरीष ने सोशल मीडिया पर लोगों को भाई-दूज की बधाई दी लेकिन अपने बधाई संदेश में उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तस्वीर पोस्ट कर दी। जिसे देखते ही लोगों का पारा चढ़ गया और उसके बाद लोग कुंदर पर टिप्पणी करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि आप ही इसे भाई कह सकते हैं, बाकी सबके लिए तो यह एक अपराधी ही है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि तेरा सेंस ऑफ ह्मयूर तेरी घटिया फिल्मों की ही तरह है।

लोगों ने जमकर कुंदर को कोसा और शाहरूख खान से पिटाई वाले मामले को जिंदा कर दिया। लोगों ने लिखा है कि जब शाहरुख ने तुम्हें थप्पड़ मारा था, तब तुमने इसी भाई से शिकायत की थी क्या? दूसरी तरफ एक और यूजर ने शिरीष को सलाह देते हुए कहा कि आप भाई दूज जैसे त्योहार का मजाक क्यों बना रहे हैं। यह भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है।
शाहरुख खान ने शिरीष को थप्पड़ मारा था
गौरतलब है कि फिल्म जोकर के फ्लॉप होने पर कुंदर और अक्षय कुमार का झगड़ा हुआ था तो वहीं जब साल 2012 में फिल्म 'अग्निपथ' की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान ने शिरीष को थप्पड़ मारा था। बता दें, साल 2011 में शिरीष ने शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया था कि 'रा.वन' के सुपरहीरो में सारी शक्तियां हैं, इस पर काफी बवाल मचा था। मालूम हो कि 11 फरवरी 2008 को फराह ने तीन बच्चों को जन्म दिया। उनके बेटे का नाम जार और बेटियों का नाम दीवा और अन्या है। कुंदर, फराह से काफी छोटे हैं उम्र में।












Click it and Unblock the Notifications