शिल्पा शेट्टी के बेटे ने स्कूल प्रोजेक्ट में बनाया सोनू सूद का एनिमेटेड वीडियो, एक्टर ने खुश होकर कही ये बात

शिल्पा शेट्टी के बेटे ने स्कूल प्रोजेक्ट में बनाया सोनू सूद का एनिमेटेड वीडियो, एक्टर ने खुश होकर कही ये बात

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) के बेटे विआन ने अपना एक स्कूल प्रोजेक्ट अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood) को डेडिकेट किया है। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उनके 8 साल के बेटे विआन ने अपना स्कूल प्रोजेक्ट रियल लाइफ हीरो सोनू सूद के लिए बनाया है। स्कूल प्रोजेक्ट एक एनिमेटेड वीडियो है, जिसमें सोनू सूद द्वारा कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान किए गिए मदद पर आधारित है।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी ने लिखा- सोनू तुम्हारा काम मेरे बेटे के मन में बस गया

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'ये विआन का स्कूल प्रॉजेक्ट है, जो कि एक रियल हीरो सोनू सूद को डेडिकेटेड है। बच्चों के आसपास जो कुछ होता है उस पर वह बहुत ध्यान देते हैं। विआन का ये हाल में बनाया स्कूल प्रोजेक्ट देखकर ये बात पक्की हो गई है। प्रोजेक्ट का सबजेक्ट था- ''कुछ ऐसा, जिससे लोगों में बदलाव आए'' बीते महीनों में सोनू सूद ने जैसे लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद की वो (विआन) देख रहा था और मुझे अक्सर कहता था आपके दोस्त (सोनू सूद) लोगों की कितनी मदद कर रहे हैं।'

शिल्पा शेट्टी ने कहा- ये एक मां के लिए गर्व की बात

शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा, 'सोनू सूद ने जैसे प्रवासी मजदूरों की मदद की वो विआन के मन में बस गया है। इसलिए उसने अपना स्कूल प्रोजेक्ट सोनू पर बनाया है। इस एनिमेटेड वीडियो के कॉन्सेप्ट, डबिंग, एडिटिंग, राइटिंग सब उसने (विआन) खुद किया है, अपने सच्चे हीरो के लिए। ये वीडियो आप सबके साथ शेयर कर काफी खुशी हो रही है ये एक मां के लिए प्राउड मोमेंट है। वह सिर्फ 8 साल का है। सोनू ये आपके लिए।'

शिल्पा शेट्टी के बेटे के जवाब में सोनू ने किया ये रिप्लाई

शिल्पा शेट्टी के बेटे विआन के इस वीडियो पर सोनू सूद ने रिप्लाई करते हुए लिखा, "शुक्रिया विआन, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा। हमारे हीरो विआन सुपर टैलेंटेड हैं। उनपर हमें गर्व है, विआन को बहुत-बहुत प्यार।

बता दें कि लॉकडाउन के वक्त सोनू सूद ने लाखों प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद की थी। इसके लिए सोनू सूद को हाल ही में यूएन ने भी सम्मानित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+