ईडी के सामने पेश हुए राज कुंद्रा, इकबाल मिर्ची के सवाल पर दिया ये जवाब
नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची के साथ संबंधों के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा से आज प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की।बता दें कि राज कुंद्रा को ईडी ने 4 नवंबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा था, लेकिन अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए राज कुंद्रा आज ही ईडी के कार्यालय में आने की इजाजत मांगी थी। जिसके बाद वह आज ईडी के कार्यालय सुबह 11 बजे पहुंचे थे।

ईडी के सामने पेश होने के बाद जब राज कुंद्रा से इकबाल मिर्ची के साथ उनके संबंधों के बारे में पत्रकारों ने पूछा कि क्या आप कभी इकबाल मिर्ची से मिले तो राज कुंद्रा ने कहा कि नहीं, कभी नहीं। हमने जांचकर्ताओ की पूरी मदद की है, हमने उन्हें वो सबकुछ दिया जिसकी उन्हें जरूरत थी। बता दें कि ईडी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या राज कुंद्रा का रंजीत सिंह बिंद्रा व बास्टियन हॉस्पिटैलिटी के साथ हुए लेनदेन में मिर्ची का कोई लिंक है या नहीं।
जानकारी के अनुसार ईडी को कुंद्रा के रंजीत सिंह बिंद्रा के साथ बिजनेस ट्रांजजैक्शन से जुड़े कुछ सबूत मिले हैं। रंजीत गिरफ्तार हो चुका है। यह मामला 225 करोड़ की प्रॉपर्टी डील से जुड़ा है। आरोपों के अनुसार ईडी के पास आरकेडब्ल्यू डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कुछ कागजात हैं। इसके डायरेक्टर बिंद्रा रहे हैं और उनके एसेंसियल हॉस्पिटल से ट्रांजेक्शन हुए हैं। इस हॉस्पिटल की डायरेक्टर्स में शिल्पा शेट्टी भी हैं। एक अन्य बिजनेसमैन धीरज वाधवान भी आरकेडब्लू डेवलपर्स के साथ जुड़े हुए हैं और सूत्रों के अनुसार, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी के लिंक की जांच ईडी करेगी। रंजीत बिंद्रा कथित तौर पर इकबाल मिर्ची के इशारे पर काम कर रहा था और उसने मिर्ची के सहयोगी हुमायूं मर्चेंट के साथ उसके लिए संपत्ति के सौदे पर बातचीत करने में अहम भूमिका निभाई थी।












Click it and Unblock the Notifications