शिल्पा शेट्टी की मां के साथ करोड़ों का फर्जीवाड़ा, फर्जी कागज से बेच दी जमीन, दर्ज हुआ केस
मुंबई, 29 जुलाई। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति पोर्न वीडियो केस में जेल में है। शिल्पा शेट्टी इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक तरफ जहां राज कुंद्रा जेल में हैं तो दूसरी तरफ शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी के साथ भी करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा हो गया है। सुनंदा शेट्टी ने सुधार घरे के खिलाफ जमीन डील मामले में केस दर्ज कराया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी ने फर्जी कागजात की मदद से सुनंदा को 1.6 करोड़ रुपए की जमीन बेच दी। इस बाबत हमने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

Recommended Video
जानकारी के अनुसार यह मामला 2019 से 2020 फरवरी के बीच है। इस दौरान सुधाकर नाम के व्यक्ति ने सुनंदा शेट्टी ने एक जमीन का सौदा किया था। आरोप है कि सुधाकर ने फर्जी कागजात दिखाकर सुनंदा शेट्टी को यह जमीन बेच दी। सुनंदा ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि सुधार ने इस जमीन की कीमत 1.60 करोड़ बताई थी जोकि मैंने अदा की थी। लेकिन जब मुझे पता चला कि जमीन के कागज फर्जी हैं तो मैंने इस बाबत सुधाकर से बात की। लेकिन सुधाकर ने कहा कि वह किसी बड़े नेता का करीबी है। फिलहाल सुनंदा की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी है।
गौर करने वाली बात है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को फिलहाल किसी भी तरह की राहत पोर्न वीडियो केस में दिखती नहीं मिल रही है। कोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर रखा है और उन्हें फिर से जेल भेज दिया है।इससे पहले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को आमने-सामने बैठाकर भी पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी।












Click it and Unblock the Notifications