अमेजन प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'हीयर मी लव मी', बिना देखे लड़का पसंद करेंगी लड़कियां

अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'हेयर मी लव मी' का ट्रेलर लॉन्च

नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी अगली सीरीज 'हीयर मी लव मी' की घोषणा की है। शिल्पा शेट्टी इसमें रिलेशनशिप गाइड की भूमिका में दिखेंगी। 'हीयर मी लव मी' एक रियलिटी शो है जो 'वर्चुअल' ब्लाइंड डेटिंग पर आधारित है। शो में शिल्पा शेट्टी मेंटर के रोल में दिखेंगी जो प्रतियोगियों को रोमांस में मदद करती हुईं नजर आएंगी।अमेजन की प्राइम ओरिजिनल श्रृंखला, 'हीयर मी लव मी' पहली नजर में प्यार की धारणा को चुनौती देती है। प्राइम ओरिजिनल रियलिटी सीरीज में वर्चुअल ब्लाइंड डेटिंग के अनुभव को दिखाया जाएगा जो नए फॉरमेट में टेक्नोलॉजी और मानवीय बातचीत को जोड़ती है।

21 से 32 साल की महिलाओं को रोमांस सिखाएंगी शिल्पा शेट्टी

21 से 32 साल की महिलाओं को रोमांस सिखाएंगी शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी सीरीज में प्रतिभागियों को आज के डिजिटल युग में रोमांस के आचार-विचार को समझने और अपनाने में मदद करती हुई नजर आएंगी। फ्रीमेंटल इंडिया द्वारा निर्मित, 'हीयर मी. लव मी' 10 एपिसोड की श्रृंखला है जो 28 सितंबर, 2018 से अमेजन प्राइम वीडियो पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

इस शो में अलग-अलग क्षेत्रों की जानकार 21 से 32 साल की उम्र की महिलाएं नज़र आएंगी जो यहाँ अपने प्यार और जीवनसाथी की खोज करेंगी। हर एपिसोड में एक सिंगल महिला अपना कमरे से बाहर निकले बिना तीन पुरुषों के साथ 'वर्चुअली' जान-पहचान बनाने की कोशिश करेंगी।

बिना चेहरा देखे पसंद करेंगी लड़का

बिना चेहरा देखे पसंद करेंगी लड़का

जिन पुरुषों से ये लड़कियां डेटिंग करेंगी वो छाती पर मिनी कैमरा के जरिये अपनी दिनचर्या साझा करेंगे। उनका चेहरा नहीं दिखेगा बाकी काम करते वो दिखेंगे। यह सब अपना चेहरा दिखाए बिना होगा इसलिए आप लुक के आधार पर निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। तीन पुरुषों के साथ एक ही दिन में फास्ट ट्रैक डेट करने के बाद, यह निर्णय का समय होगा। जहां उस लड़की को उसका दिल जीतने वाले व्यक्ति को चुनना होगा और यह सब उसका चेहरा देखे बिना निर्णय लेना होगा। शो में आकर्षण के केंद्र को कसौटी पर रखा जाएगा क्योंकि जब डेटिंग की बात आती है, तो लुक्स ही सब कुछ नहीं होते... या फिर होते है! 'महिलाओं को वास्तव में क्या चाहिए' यह पता लगाने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का यह शो देखा जाए।

हेयर मी लव मी में ब्लाइंड डेटिंग

हेयर मी लव मी में ब्लाइंड डेटिंग

अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के निर्देशक विजय सुब्रमण्यम ने कहा, 'अमेजन में, हमारा लक्ष्य ग्राहकों को नया कंटेंट देना है जिसे वे पसंद करेंगे। हम जानते हैं कि हमारे कई ग्राहक डेटिंग शो का आनंद लेते हैं लेकिन हम सिर्फ एक और डेटिंग शो लॉन्च नहीं करना चाहते थे. हम ऐसे रोचक ट्विस्ट के साथ एक शो लॉन्च करना चाहते थे जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। एक मजेदार फॉरमेट के साथ जो ग्राहकों को डेटिंग पर एक अलग नजरिया रखने में मदद करेगा, 'हेयर मी. लव मी' युवा पीढ़ी के दिमाग की झलक प्रदान करेगा कि जब दिल की बात आती हैं तो वे वास्तव में क्या चाहते हैं।'

ये बोलीं शिल्पा

ये बोलीं शिल्पा

शिल्पा शेट्टी ने कहा, 'हीयर मी. लव मी' में ब्लाइंड डेटिंग का एक रोचक ट्विस्ट देखने मिलेगा। युवा पीढ़ी रोमांस और रिलेशनशिप के बारे में क्या सोचती है, यह देखना काफी रोमांचक होगा। मैंने प्रतियोगीयों को सबसे ईमानदार सलाह देने की अपनी पूरी कोशिश की है। इस पीढ़ी का कुछ रवैया मुझे इस शो के दौरान देखने मिला जो वास्तव में मेरे लिए चौंकाने वाला था। मैं चकित थी कि वो कितने स्पष्ट हो सकते हैं।

ट्रेलर लॉन्च

फ्रीमेंटल भारत की प्रबंध निर्देशक अराधना भोला ने कहा, 'डेटिंग में क्या लुक ही सब कुछ होता है, ये पता लगाने के लिए हेयर मी. लव मी एक मजेदार अनुभव है। रोमांस, एडवेंचर, हास्य और सरप्राइज से भरे एक रोलर कोस्टर सवारी की तरह होगा हेयर मी. लव मी को मूल रूप से फ्रीमेंटल की इजरायली प्रोडक्शन कंपनी अबोट हैमिरी द्वारा बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+