Raj Kundra: पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए राज ने अपनाई थी ये तरकीब, लेकिन ऐसे हुआ भंडाफोड़

मुंबई, 21 जुलाई। पोर्न वीडियो मामले में मुंबई पुलिस एक-एक करके इस पूरे रैकेट की परत खोल रही है। इस पूरे रैकेट में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। राज कुंद्रा को पोर्न वीडियो केस में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था,जिसके बाद 23 जुलाई तक के लिए उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। लेकिन किस तरह से राज कुंद्रा इस पूरे रैकेट को लेकर पुलिस को झांसा दे रहे थे, इसका मुंबई पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया है।

Recommended Video

    Raj Kundra Pornography Case: Mumbai Police का आरोप ब्रिटिश पोर्न कंपनी से थे संबंध | वनइंडिया हिंदी
    पुलिस को धोखा देने के लिए निकाला रास्ता

    पुलिस को धोखा देने के लिए निकाला रास्ता

    दरअसल राज कुंद्रा हॉटशॉट्स ऐप के जरिए ही इन एडल्ट वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। लेकिन पुलिस की नजर से बचने के लिए राज कुंद्रा ने इस ऐप को अपने ही साले प्रदीप बक्षी की कंपनी केनरिन प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया था। पुलिस ने बताया कि यह कंपनी यूके से रन करती थी। लेकिन हॉटशॉट्स ऐप को केनरिन प्राइवेट लिमिटेड को बेचने के बाद भी वह इस एप को मुंबई से हैंडल करते थे।

    9 लोग हुए गिरफ्तार

    9 लोग हुए गिरफ्तार

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनकी कंपनी के आईटी हेड रेयान थोर्पे को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दोनों को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने मंगलवार को पेश किया गया। जहां कोर्ट ने 23 जुलाई तक के लिए पुलिस की रिमांड पर भेज दिया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने अभी तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में और भी लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

     2019 में ऐप को बेचने का दावा

    2019 में ऐप को बेचने का दावा

    पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा पोर्न वीडियो को हॉटशॉट्स एप पर स्ट्रीम करने में शामिल थे। हालांकि एप को फोन से हटा दिया गया है। लेकिन राज कुंद्रा पोर्न वीडियो की सप्लाई करते थे और अपने विआन इंडस्ट्रीज के ऑफिस से इसे चलाते थे। वहीं राज कुंद्रा का कहना है कि उन्होंने इस हॉटशॉट्स ऐप को 2019 में 25000 डॉलर में बेच दिया था। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें पुख्ता सबूत मिले हैं। कुंद्रा के ऑफिस से भी पुलिस को पोर्न क्लिप मिले हैं।

    गिरफ्तारी को बताया गैर कानूनी

    गिरफ्तारी को बताया गैर कानूनी

    वहीं राज कुंद्रा के वकील अबद पोंडा और सुभाष जाधव ने आरोप लगाया है कि राज कुंद्रा को गैर कानूनी तरह से गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने इस मामले में तय प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। वहीं रेयान के वकील का दावा है कि पुलिस जिन वीडियो के पोर्न वीडियो होने का दावा कर रही है उसमे ऐसा कुछ भी नहीं है। हालांकि पुलिस इस बात पर अडिग है कि उसके पास पुख्ता सबूत हैं।

    मॉडल ने खोली पोल

    मॉडल ने खोली पोल

    मुंबई पुलिस का कहना है कि नवोदित अभिनेत्रियों को वेब सीरीज में काम दिलाने के बाद उनके अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। लेकिन एक महिला की शिकायत के बाद इस पूरे मामले की पड़ताल शुरू हुई तो इसमे राज कुंद्रा के शामिल होने के तार पुलिस को मिले। राज की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री और मॉडल सागरिका सोना ने इंटरव्यू में कहा कि ऑडिशन के नाम पर मुझे भी अश्लील वीडियो बनाने का ऑफर मिला था, लेकिन मैंने मना कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+