शिल्पा शेट्टी पकड़ रही थी मछली, हुई ट्रोल, अब दिया ये जवाब
नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों मालदीप में अपने परिवार के साछ छुट्टियां मना रही हैं। इसी दौरान उन्होंने मछली पकड़ते हुए एक वीडियो पोस्ट की जिसके बाद वो यूजर्स के निशाने पर आ गई। यूजर ने शिल्पा शेट्टी को ट्राल करना शुरू कर दिया। इसके बाद शिल्पा को खुद सफाई देनी पड़ी।

शिल्पा के मछली पकड़ने पर यूजर्स ने उन्हें क्रूर कहना शुरू कर दिया। यूजर ने उनके वीडियो पर लिखा- आप PETA से जुड़ी हुई हैं और जानवर को नुकसान पहुंचा रही हैं। इसके लिए अलावा कई यूजर्स ने शिल्पा की आलोचना की।
इसके बाद सफाई देते हुए शिल्पा ने लिखा कि मैं आपलोगों को बताना चाहती हूं कि मैं नॉन वेजिटेरियन हूं. वो खाई जाने वाली मछली नहीं थी इसलिए मैंने उसे पानी में वापस छोड़ दिया था।
बता दें कि शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा और बेटे विवान के साथ इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। वो वहां की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान- सोमवार को आतंकी हमलों में 10 पत्रकारों की मौत












Click it and Unblock the Notifications