छोटा राजन पर सीबीआई में फंसा बड़ा टेक्न‍िकल लोचा

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को शुक्रवार सुबह इंडोनेशिया के बाली से भारत लाया गया। सुबह करीब पौने छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच छोटा राजन को विशेष विमान से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतारा गया। छोटा राजन को सीबीआई के हवाले कर दिया गया है।

Don Chhota Rajan
रॉ के ज्वाइंट डायरेक्टर पंकज सक्सेना और डीआईजी राहुल श्रीवास्तव छोटा राजन से पूछताछ करेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने खुद ऐसा फैसला लिया है। हालांकि इस फैसले ने मुंबई पुलिस को भौचक्का कर दिया है क्योंकि छोटा राजन पर मुंबई में 69 मुकदमें दर्ज हैं जबकि दिल्ली में सिर्फ सात।

मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि जबसे युनाइटेड नेशन में प्रत्यार्पण मामलों पर हस्ताक्षर किया है उसके मुताबिक ऐसे मामलों की जांच सीबीआई ही करेगी। खैर जो भी हो लेकिन ये एक टक्निकल टर्म है जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार ने मामले को सीबीआई के हाथों सौंप दिया है। आपको बता दें कि छानबीन के मामले में दिल्ली और मुंबई पुलिस में हमेशा से एक तनातनी रही है।

शुरु में छोटा राजन भी नहीं चाहता था मुंबई जाना

छोटा राजन को सीबीआई के हाथों सौंपने से मुंबई पुलिस वास्तव में निराश हुई है। मुंबई पुलिस के एक आला अफसर ने वनइंडिया को बताया कि हो सकता है कि एक या दो पुलिसवाले डी गैंग से जुड़े हों लेकिन इसके चलते पूरी पुलिस फोर्स पर अंगुली उठाना उचित नहीं है। वहीं छोटा राजन भी नहीं चाहता था कि उसे मुंबई पुलिस की कस्टडी में रखा जाए।

उसने ही साफ किया था कि मुंबई के कुछ पुलिस वाले डी कंपनी के लिए काम करते हैं जिसके चलते उसकी जान को खतरा है। इस बात को दिल्ली पुलिस ने संज्ञान में लिया और उसे दिल्ली में ही रखने का फैसला किया गया। जैसा भी हो लेकिन बाली से निकलने से पहले राजन अपने बयान से पलट गया कि उसने मुंबई पुलिस और डी कंपनी के कनेक्शन पर कोई बयान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+