Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shibu Soren Death: शिबू सोरेन के निधन से राजनीतिक जगत में शोक, PM मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Shibu Soren: झारखंड की राजनीति के सबसे बड़े चेहरों में से एक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार थे और पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

उनके निधन की खबर ने पूरे झारखंड ही नहीं, बल्कि देशभर के राजनीतिक गलियारों को भी शोक में डुबो दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव तक सभी ने 'गुरुजी' को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Shibu Soren

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख जताया। पीएम मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि दी और उनके बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से फोन पर बात की।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने समाज के बीच रहकर लोगों की सेवा की। वे खासतौर पर आदिवासी समुदाय, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित थे। उनके निधन से दुखी हूं। मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। ओम् शांति।"
ये भी पढ़ें: अपने पीछे अथाह संपत्ति छोड़ गए झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन, जानें 'गुरुजी' की विरासत में कितना धन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का शोक संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा, "शिबू सोरेन जी झारखंड के उन ऊंचे कद के नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने हमेशा समाज के कमजोर तबके और आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन जमीन से जुड़ा रहा और उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। ईश्वर उनके परिवार और समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति दे।"

प्रियंका गांधी ने जताई संवेदना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "यह हम सभी के लिए बहुत दुखद खबर है। मैंने कल्पना जी (कल्पना सोरेन) को संदेश भेजा है। हम परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं और उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करते हैं।"

'झारखंड बनाने वाले अब नहीं रहे'

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "यह पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। शिबू सोरेन निडर थे और कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वे अंतिम व्यक्ति की आवाज थे और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर तथा भगवान बिरसा मुंडा के रास्ते पर चलने वालों के लिए प्रेरणा थे। अपने संघर्ष से उन्होंने झारखंड बनाया और आज उनका जाना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए भी बहुत दुखद है। वे मेरे लिए पिता समान थे।"
ये भी पढ़ें: Shibu Soren: कौन थे 'गुरुजी' शिबू सोरेन? जिनके संघर्ष से बना झारखंड, बेटा हैं CM, पढ़िए राजनीतिक सफर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+