Raj Kundra: शर्लिन चोपड़ा जिसने राज की फिल्मों में काम करके कमाए करोड़ों, अब दिया ये बयान
मुंबई, 22 जुलाई। बॉबॉलीवुड में इन दिनों शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा दो दिन पहले अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में पूछताछ के बाद अरेस्ट किया था उनके अलावा इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी। इस केस की जांच में राज कुंद्रा को ही इस बिजनेस का मास्टर माइंड मान रही है। कुंद्रा के अरेस्ट होने के बाद कई एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा पर तरह- तरह के आरोप लगाए हैं। वहीं अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने भी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर एक वीडियो शेयर कर बड़ा खुलासा किया है।

ट्वीट पर शर्लिन ने लिखा मैं ही पहली थी जिसने....
ट्वीटर पर अपना एक वीडियो जारी करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने एक पोस्ट हिंदी में लिखी जिसमें उन्होंने लिखा पिछले कुछ दिनों से कई पत्रकार और मीडिया रिपोर्ट्स मुझे कॉल व्हाट्सएप और ईमेल कर रहे हैं कि मैं इस विषय पर कुछ कहूं। आपको बता दूं कि जिस व्यक्ति ने महाराष्ट्र साइबर को सबसे पहले इस विषय पर बयान दिया , वो कोई और नहीं मैं हूं'।

वीडियो में शर्लिन ने बोली ये बातें
शर्लिन ने ट्विटर पर एक वीडियो में भी ये ही सारी बातें कही हैं। सर्लिन ने कहा कि, 'महाराष्ट्र सरकार साइबर सेल की इन्वेस्टीगेशन टीम को जिसने सबसे पहला अपना बयान दिया वो मैं ही थी। जब मुझे टीम की तरफ से नोटिस दिया गया तो बाकी लोगों की तरह मैं गायब नहीं हुई, अंडरग्राउंड नहीं हुई, देश छोड़कर नहीं गई। मार्च 2021 में साइबर सेल के ऑफिस जाकर मैंने अपना निषप्क्ष बयान दिया। दोस्तों इस विषय पर कहने को बहुत कुछ है, लेकिन ये मामला अभी कानून के दायरे में है इसलिए अभी इस पर कुछ भी टिप्पणी करना अनुचित है। मैं पत्रकारों से अनुरोध करती हूं कि वो महाराष्ट्र साइबर सेल से संपर्क करें और अपने सवाल पूछें'।

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर लगाया था ये आरोप
बता दें शर्लिन चोपड़ा वहीं एक्ट्रेस हैं जिन्होंने राज कुंद्रा पर आरोप लगाया था कि उन्हें एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में लाने में राज का मेन रोल रहा।
इससे अलावा राज कुंद्रा का भी पूनम पांडे के साथ कॉन्ट्रेक्ट था। शर्लिन राज कुंद्रा के लिए कोई प्रोजेक्ट पर साथ काम कर चुकी हैं जिसके शर्लिन का राज ने मोदी रकम भी दी। शर्लिन को एक प्रोजेक्ट से 30 लाख मिलते थे। राज के लगभग 20 प्रोजेक्ट पर शर्लिन ने काम किया।

शर्लिन सेमी सेमी पोर्नोग्राफी के साथ अपना एप चलाती थीं
शर्लिन ने कहा वो जो आज एडल्ट इंडस्ट्री में हैं उसकी वजह वे ही हैं। जिन प्रोजेक्ट पर शर्निल ने राज कुंद्रा के साथ काम किया वो कॉन्ट्रेक्ट भारत के बाहर की कपंनियों की कुछ एप के लिए अश्लील कंटेंट उपलब्ध कराने का था। शर्लिन के पूर्व वकील चरणजीत चंद्रपाल के अनुसार, शर्लिन सेमी सेमी पोर्नोग्राफी के साथ अपना एप चलाती थीं। ये पार्ट टाइम काम बहुत अच्छा नहीं चल रहा था जिसके बाद राज कुंद्रा ने उसे बड़ा ऑफर दिया और प्रॉफिट का 50 प्रतिशत देने की बात हुई।
पिछले कुछ दिनों से कई पत्रकार और मीडिया रिपोर्ट्स मुझे कॉल / वॉट्सएप/ ईमेल कर रहे हैं यह कहकर कि मैं आगे आकर इस विषय पर कुछ कहूँ।
— Sherlyn Chopra 🇮🇳 (@SherlynChopra) July 22, 2021
आप को बता दूँ कि जिस व्यक्ति ने महाराष्ट्र साइबर को सबसे पहले इस विषय पर बयान दिया, वो कोई और नहीं बल्कि मैं हूँ। pic.twitter.com/9xwlOnVeT6












Click it and Unblock the Notifications