Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sajid Khan की बढ़ी टेंशन, अब इस मॉडल ने लगाया 'गंदी हरकत' करने का आरोप

Sherlyn Chopra accusation on director Sajid Khan: बॉलीवुड में #मीटू कैंपेन के तहत अब तक कई फिल्मी हस्तियों पर यौन उत्पीड़न (sexsual harasment) के गंभीर आरोप लग चुके हैं। मीटू (Metoo) के तहत समय-समय पर हर वो महिला या पुरुष सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा कर रहा है जो कभी इसका शिकार हुआ था। इसी कड़ी में अब मॉडल और पूर्व एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने भी फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan) के ऊपर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। शर्लिन चोपड़ा ने अपनी कहानी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शेयर की है।

Recommended Video

    Sajid Khan पर फिर लगा गंदी हरकत करने का आरोप, इस Actress ने लगाए गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया गंभीर आरोप

    शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया गंभीर आरोप

    आपको बता दें कि फिल्ममेकर साजिद खान पर यह दूसरी बार है जब किसी महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अपनी और साजिद खान की मुलाकात के बारे में बताया है। शर्लिन ने अपनी पोस्ट में बताया कि 16 साल पहले जब वह साजिद खान से मिली थीं तो उन्होंने उनके साथ बहुत गंदा व्यवहार किया।

    'उसने अपना लिंग महसूस करने के लिए कहा'

    'उसने अपना लिंग महसूस करने के लिए कहा'

    शर्लिन चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'जब मैं अपने पिता के निधन के कुछ दिनों बाद अप्रैल 2005 में उससे मिली, तो उसने अपना लिंग अपनी पैंट से निकाल लिया था और मुझे इसे महसूस करने के लिए कहा था। मुझे याद है कि मैंने उससे कहा था कि मुझे पता है कि लिंग कैसा लगता है और यह भी कि मेरा उनके साथ मिलने का उद्देश्य उसके लिंग को महसूस करना या रेट करना नहीं था।'

    'बॉलीवुड माफिया एक मजबूत सिंडिकेट'

    'बॉलीवुड माफिया एक मजबूत सिंडिकेट'

    शर्लिन चोपड़ा के इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने पूछा कि आपने इस घटना को पहले क्यों नहीं उठाया, आपको उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करनी चाहिए थी, आपने छोड़ क्यों दिया? इस पर शर्लिन चोपड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'वह अपने 'चरित्र' के चलते बॉलीवुड का सुपरस्टार है। मेरी यह बात उसके खिलाफ है और बॉलीवुड माफिया एक मजबूत सिंडिकेट है।'

    'जॉनी सिन्स बनना चाहते हो, तो बेशक बनो'

    'जॉनी सिन्स बनना चाहते हो, तो बेशक बनो'

    अपने एक अन्य पोस्ट में शर्लिन चोपड़ा ने लिखा, 'अगर जॉनी सिन्स बनना चाहते हो, तो बेशक बनो, लेकिन फिल्मों में काम दिलाने के बहाने लड़कियों को बुलाकर, उन्हें अपना लिंग दिखाना, और उनसे अपने लिंग को टच करवाना, ये कहाँ की सभ्यता है ? एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री को फ़िल्म में काम दिलाने के बहाने बुलाकर उसे अपना लिंग दिखाना और अपने लिंग का स्पर्श करवाना, क्या स्वीकृत है? ये लोग क्यों कलाकारों को फिल्मी प्रलोभन देकर अपनी स्वार्थ सिद्धि करते हैं?'

    जिया खान की बहन ने लगाए आरोप

    जिया खान की बहन ने लगाए आरोप

    शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा, 'मैं अप्रैल 2005 की शुरुआत में अपने पिता स्वर्गीय डॉ. प्रेम सागर चोपड़ा को खो देने के बाद भावनात्मक रूप से टूट गई थी, मेरे पिता के निधन के कुछ दिनों बाद, मुझे फिल्म निर्माता ने मिलने के लिए बुलाया, मुझे थोड़े पता था कि यह मीटिंग उनके लिंग को लेकर होगी।' बता दें कि शर्लिन चोपड़ा से पहले जिया खान की बहन करिश्मा ने साजिद खान पर दिवंगत एक्ट्रेस के साथ सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगया था। करिश्मा ने कहा कि एक रिहर्सल के दौरान साजिद ने जिया से टॉप और ब्रा उतारने के लिए कहा था।

    यह भी पढ़ें: 'साजिद खान ने जिया को कहा था- टॉप उतारो', एक्ट्रेस की बहन के बयान पर बोलीं कंगना- इनके पास है माफिया का सपोर्ट

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+