'साजिद खान ने जिया को कहा था- टॉप उतारो', एक्ट्रेस की बहन के बयान पर बोलीं कंगना- इनके पास है माफिया का सपोर्ट

'साजिद खान ने जिया को कहा था- टॉप उतारो', एक्ट्रेस की बहन के बयान पर बोलीं कंगना- इनके पास है माफिया का सपोर्ट

Kangana Ranaut on Jiah Khan's sister accusing Sajid Khan of sexual harassment: बॉलीवुड इंडस्ट्री से अक्सर कास्टिंग काउच और सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर खबरें सामने आते रहती हैं। ताजा मामला डायरेक्टर साजिद खान को लेकर है। दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की बहन करिशमा ने डायरेक्टर साजिद खान पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। सुसाइड कर अपनी जान देने वाली जिया खान की बहन करिशमा ने कहा कि साजिद खान ने उनकी बहन जिया को सेक्शुअल हैरेस किया था। इस मामले पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। हालांकि कंगना ने अपने ट्वीट किसी का नाम नहीं लिखा है। लेकिन कंगना ने साजिद खान से जुड़े एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ऐसा ट्वीट किया है।

kangana ranaut

Recommended Video

      Jiah Khan की बहन Karisma ने Sajid Khan पर लगाए ये गंभीर आरोप । वनइंडिया हिंदी

      कंगना रनौत ने लिखा है, ''उन्होंने जिया को मार डाला, उन्होंने सुशांत को मार डाला और उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की, लेकिन वे आजाद घूमते हैं, माफिया का पूरा समर्थन है। ये हर साल और भी मजबूत और सफल हो रहे हैं। पता है कि दुनिया आदर्श नहीं है या तो आप शिकार या शिकारी हैं। आपको कोई नहीं बचाएगा आपको खुद को बचाना होगा।'' कंगना ने जिस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ये ट्वीट किया, उसमें लिखा था, ''याद दिला दूं कि साजिद खान अब भी जेल नहीं है।''

      Jiah Khan sister

      जिया खान की बहन ने साजिद खान को लेकर क्या-क्या कहा?

      जिया खान की जिंदगी पर बनी डॉक्युमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड' बीबीसी पर रिलीज हुई है। इस डॉक्युमेंट्री के दूसरे ऐपिसोड में जिया खान की बहन करिश्मा का बयान है। जिसमें करिश्मा कह रही हैं, ''रिहर्सल का समय था। जिया स्क्रिप्ट पढ़ रही थी और उसी समय साजिद खान ने उनसे टॉप और ब्रा उतारने को कहा था। जिया को समझ में नहीं आया था कि क्या करना है। वह उसके बाद घर आ गई और बहुत रोई। वह कह रही थी कि इस फिल्म के साथ उसने कॉन्ट्रैक्ट साइन की है, अगर वो इस फिल्म को छोड़ देगी तो वो उसके खिलाफ केस कर देंगे और उसे बदनाम करेंगे। अगर फिल्म की तो उनका शोषण होगा। यह हर हाल में खोने की स्थति है, बाद में उसने वो फिल्म की थी।''

      बता दें कि जिया खान ने डायरेक्टर साजिद खान के साथ 2010 में फिल्म 'हाउसफुल' में काम किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण और लारा दत्ता भी थीं। जिया खान ने साल 2013 में आत्महत्या कर ली थी। साल 2018 में जब मीटू कैंपेन चला था तब भी साजिद खान पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+