शीला दीक्षित ने ''आप'' को बताया स्कैंडल की सरकार
लखनऊ। दिल्ली के महिला व बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार का कथित सेक्ट टेप सामने आने के बाद दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आप सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए दिल्ली सरकार को स्कैंडल की सरकार करार दिया है।शीला दीक्षित ने कहा कि आप सरकार हर रोज नये विवादों में रहती है, पार्टी का विवादों से हमेशा नाता रहता है और इस बार पार्टी स्कैंडल में फंस गयी है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में आपको समझना चाहिए ये सरकार स्कैंडल सरकार बनकर रह गयी है। आप के संदीप कुमार पर शीला दीक्षित ने कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि अभी तक इस सीडी की प्रमाणिकता साबित नहीं हुई है ऐसे में वह इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहेंगी।
हालांकि शीला दीक्षित ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मंत्री को सस्पेंड कर दिया है, ऐसे में उन्होंने इस सीडी की जांच करायी होगी। शीला दीक्षित ने कहा कि जब कोई मुख्यमंत्री अपने मंत्री के बारे में फैसला लेता है तो वह इस बात की प्रमाणिकता कर लेता है कि आरोप सहीं है या गलत।
ऐसे में जब उन्होंने संदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया है तो उसमें कुछ ना कुछ सत्यात्मक तथ्य जरूर रहा होगा। गौरतलब है कि बुधवार को आप के मंत्री संदीप कुमार का कथित सेक्स टेप सामने आया था जिसमें वह महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालात में देखे जा सकते हैं। इस सीडी के सार्वजनिक होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications