राज्यसभा से भी कटा शीला का पत्ता, लिस्ट से नाम गायब!

कांग्रेस द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित किए गए सात प्रत्याशियों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, मुरली देवड़ा समेत हुसैन दलवी, रंजीब बिस्वाल, विप्लव ठाकुर, हाजी अब्दुल सलाम और वांसुक सीम के नाम शामिल हैं। शीला दीक्षित का नाम लिस्ट से नदारत होना दर्शाता है कि पार्टी दिल्ली में हार के लिए उन्हें जिम्मेदार मान रही है। तभी तो उन्हें राज्यसभा के लिए पार्टी ने नामांकित नहीं किया गया।
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा की। राज्यसभा के लिए पर्चा भरने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है जबकि चुनाव 7 फरवरी को होगा। दिल्ली विधान सभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल से पराजित हुईं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हिमाचल या हरियाणा से राज्यसभा भेजने की अटकलें थीं, लेकिन सूची में उनका नाम नदारत दिखा।












Click it and Unblock the Notifications