संविधान से परे जाने से फेल हुई आप सरकार: शीला

Sheila Dikshit
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार फेल इसलिए हुई, क्योंकि उसने संविधान के परे जाना शुरू कर दिया। शीला ने कहा, "आप ने हालांकि, दिल्ली की समस्या को दूर करने की कोशिश की, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे सफल रहे, क्योंकि उन्होंने संविधान से परे जाना शुरू कर दिया और इसीलिए वे असफल हो गए।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आप का समर्थन यह सोच कर किया कि वह जनता से जुड़े मुद्दे को पूरा करेगी, जैसा वादा उसने अपने चुनावी घोषणापत्र में किया था। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस समय पूर्व चुनाव की उम्मीद कर रही है, शीला ने कहा कि इसका फैसला उपराज्यपाल करेंगे। उन्होंने कहा, "यह फैसला उपराज्यपाल और गृह मंत्रालय को करना है कि कब चुनाव कराए जा सकते हैं।"

दिल्ली में 49 दिनों तक अल्पमत सरकार चलाने वाले केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पेश न कर पाने की वजह से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने सदन में विधेयक पेश करने के विरोध में मतदान किया था। उपराज्यपाल नजीब जंग ने विधानसभा अध्यक्ष एम.एस.धीर को पत्र लिख कर बताया था कि उनकी मंजूरी के बिना विधेयक सदन में पेश नहीं किया जा सकता। हालांकि, केजरीवाल विधेयक को पेश करने पर अड़े रहे और विधेयक पेश न कर पाने पर उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+