केजरीवाल ने तो एक बार भी बात नहीं की, गठबंधन के लिए हमें कब मनाया: शीला दीक्षित

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस बयान को झूठा बताया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश में है लेकिन उनको कोई जवाब नहीं मिल रहा है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने केजरीवाल के बयान पर कहा है कि वो तो एक बार भी हमसे गठबंधन पर बात करने नहीं आए फिर ये बात कहां से आ गई कि हमने उनको जवाब नहीं दिया।

बिना बात करे हमें मना-मना कर थक गए केजरीवाल

बिना बात करे हमें मना-मना कर थक गए केजरीवाल

शीला दीक्षित ने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल से यह जानना चाहती हूं कि वे किस आधार पर इस तरह की बातें कर रहे हैं, क्योंकि गठबंधन के मुद्दे पर एक बार भी उन्होंने बात नहीं की है। दीक्षित ने पूछा कि क्या बिना बात कि ही वो हमें गठबंधन के लिए मना रहे हैं।

 ये बोले थे केजरीवाल

ये बोले थे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा था दिल्ली की सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए आम आदमी पार्टी की कोशिश कांग्रेस के साथ गठबंधन की है। हम गठबंधन के लिए कांग्रेस को मना-मनाकर थक गए हैं, लेकिन वह नहीं समझ रही है। अगर गठबंधन होता है तो बीजेपी सातों लोकसभा सीटों पर हार सकती है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में एसपी और बीएसपी को कमजोर करने गई है और दिल्ली में भाजपा के खिलाफ लड़ रही आम आदमी पार्टी को कमजोर कर रही है।

 काफी समय से दोनों दलों में गठबंधन को लेकर चर्चाएं

काफी समय से दोनों दलों में गठबंधन को लेकर चर्चाएं

कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा काफी समय से है। हांलांकि दिल्ली कांग्रेस के पूर्व चीफ अजय माकन इसके पक्ष में नहीं दिखते थे। शीला दीक्षित के दिल्ली कांग्रेस की कमान संभालने के बाद इसको लेकर चर्चाएं गर्म हो गईं। वहीं कुछ समय पहले दीक्षित ने गठबंधन की संभावनाओं से इनकार ना करते हुए कहा था कि हाई कमान जो भी फैसला लेगा, वह हमें स्वीकार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+