शीला दीक्षित के निधन पर दिल्ली सरकार का दो दिन के राजकीय शोक का ऐलान

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया है कि उनकी सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शीला दीक्षित के निधन के बाद आज शाम से शुरू हो रही अपनी वैष्णो देवी यात्रा भी रद्द कर दी है।

Sheila Dikshit passes away Delhi govt declare 2 day state mourning

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर निधन हो गया है। 81 साल की दीक्षित कुछ समय से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद एस्कार्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उन्होंनें आखिरी सांस ली। शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। इस समय दीक्षित दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रही थीं। लगातार 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहने के अलावा 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। हालांकि कुछ समय बाद ही राज्यपाल के पद से इस्तीफा देकर वो दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हो गईं थी।

शीला दीक्षित के निधन पर ना सिर्फ कांग्रेस पार्टी बल्कि दूसरे तमाम दलों के नेताओं ने भी शोक जाहिर किया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा, 'अभी अभी शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में बेहद दुखद खबर का पता चला। यह दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। उनकी आत्मा को भगवान शांति दे।'

शीला दीक्षित के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जाहिर किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ। एक ऊर्जावान और मिलनसार व्यक्तित्व के साथ उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।' वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा, 'दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनीतिक हस्ती श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। सीएम रहते हुए उनका कार्यकाल राजधानी के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का काल था, जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति संवेदना।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+