शीला की ज़बान पर आया भाजपा का खुमार
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और केरल की पूर्व राज्यपाल शीला दीक्षित ने कहा है कि वह भाजपा का सपोर्ट नहीं रही हूं बल्कि तथ्य जो है उसे बता रही हूं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सत्ता के दावे का समर्थन नहीं करती। वह केवल मुद्दे पर तथ्यात्मक और संवैधानिक प्रावधान के बारे में बता रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि अगर उपराज्यपाल को लगता है कि बीजेपी के पास संख्याबल मौजूद है, तो बीजोपी को सरकार बनाने का न्योता देना गलत नहीं होगा। यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा समर्थन देने से इनकार के बाद बीजेपी सरकार कैसे बना सकती है तो उन्होंने कहा कि संख्याबल जुटाना भाजपा की जिम्मेदारी है।












Click it and Unblock the Notifications