राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर सवाल उठाने वाले शहजाद पूनावाला हैं प्रियंका गांधी के नजदीकी रिश्तेदार

राहुल की कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर सवाल उठाने वाले शहजाह प्रियंका गांधी के हैं नजदीकी रिश्तेदार

नई दिल्ली। कांग्रेस के युवा नेता और प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष चुनने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पूनावाला ने पार्टी में वंशवाद की राजनीति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राहुल गांधी को चुनाव के आधार पर अध्यक्ष पद पर नहीं चुना गया है। उन्होंने अपने भाई तहसीन पूनावाला को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए कहा कि मुझे रोकने के अलावा उन्हें इस मुद्दे के बारे में कुछ नहीं पता है। आपको बता दें कि शहजाद के भाई तहसीन राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की रिश्ते की नन्द मोनिका वाड्रा के पति हैं।

 रॉबर्ट वाड्रा की कजिन सिस्टर मोनिका वाड्रा से हुई तहसीन की शादी

रॉबर्ट वाड्रा की कजिन सिस्टर मोनिका वाड्रा से हुई तहसीन की शादी

शहजाद के भाई तहसीन पूनावाला की शादी रॉबर्ट वाड्रा की कजिन सिस्टर मोनिका वाड्रा से हुई है। तहसीन पूनावाला पुणे के बिजनेसमैन हैं। वो कांग्रेस में भी सक्रिय हैं। तहसीन टीवी पर होने वाली डिबेट में अक्सर कांग्रेस का पक्ष रखते नजर आते हैं। 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन कमिटी के तहसीन सलाहकार थे।

 तहसीन की शादी में शामिल हुई थीं सोनिया गांधी

तहसीन की शादी में शामिल हुई थीं सोनिया गांधी

रॉबर्ट वाड्रा की कजिन सिस्टर मोनिका जानी-मानी ज्वैलरी डिजाइनर हैं। वह स्टोन ज्वैलरी का बिजनेस चलाती हैं। मोनिका और तहसीन की शादी नई दिल्ली के जनपथ रोड़ स्थित होटल ले मेरिडियन में हुई थी। शादी में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए थे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता भी इस शादी में शामिल हुए थे।

शहजाद से सहमत नहीं उनके भाई तहसीन

शहजाद से सहमत नहीं उनके भाई तहसीन

पूनावाला ने ट्वीट कर कहा, 'पार्टी में एक मुद्दा कोई नहीं उठा रहा है- कांग्रेस में आवाज उठाने की हिम्मत होगी- वंशवाद और चापलुसी पर मेरा जमीर मुझे और चुप बैठने नहीं देगा।' उन्होंने भाई तहसीन पूनावाला को टैग करते हुए कहा कि मुझे रोकने के अलावा उन्हें इस मुद्दे के बारे में कुछ नहीं पता है।' तहसीन पूनावाला ने शहजाद के आरोपों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब गुजरात में कांग्रेस जीत रही है तब मैं शहजाद के इस रवैये को देखकर हैरान हूं। तहसीन ने कहा कि मैं आधिकारिक रूप से शहजाद के साथ सभी राजनीति रिश्ते खत्म करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+