कश्मीर की वादियों में शाहनाज के नए लुक की हो रही तारीफ, फोटो वायरल

Shehnaaz Gills Photos: 'बिग बॉस 13' के बाद से ही शहनाज गिल लगातार सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने अपनी कुछ पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो कश्मीर की खूबसूरत वादियों की है। शहनाज ने एक म्यूजिक वीडियो भी शेयर किया है, जो उनके फैंस को बहुत लुभा रहा है। वीडियों में वो 'मिशन कश्मीर' फिल्म की प्रीति जिंटा की तरह मेकअप करके फेमस गाने 'बुम्बरो' पर डांस कर रही हैं। वीडियो में शहनाज के लुक की काफी तारीफ हो रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कश्मीर की कई तस्वीरें साझा की है, जिनको उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

कश्मीर में पंजाब की कटरीना कैफ

शहनाज गिल को पंजाब की कटरीना कैफ भी कहा जाता है। वो इन दिनों एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिसके चलते कश्मीर पहुंची थीं। कश्मीर ट्रिप की शेयर की गई फोटो में वो काफी क्यूट दिखाई दे रही है। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। इसके अलावा उनका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो कश्मीर में बुमरो-बुमरो गाने पर डांस करती दिखाई दीं।

बादशाह के साथ शहनाज गिल रैपर

बादशाह के साथ शहनाज गिल रैपर

शहनाज गिल रैपर बादशाह के साथ अपने आने वाले गाने की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंची थीं। जिसकी फोटो खुद शहनाज ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बादशाह के साथ शेयर करके इसकी जानकारी दी। कड़कड़ाती ठंड में शहनाज पूरी टीम के साथ शूटिंग करने पहुंची थी। फोटो में दोनों आसमान की तरफ देखते नजर आ रहे हैं और दोनों की पीछे कश्मीर का सफेद वादियां दिख रही हैं।

शहनाज की अदा सबसे जुदा

शहनाज की अदा सबसे जुदा

हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो एक टेबल पर बैठीं हुईं है। शहनाज गिल के पंजाबी सॉन्ग खूब पसंद किए जाते हैं। उनका एक 'फेसबुक वाली' सॉन्ग को साल 2018 में रिलीज किया गया था। जिसको अभी तक 2 करोड़ 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अभी वो कई नए प्रोजेक्ट में बिजी है। बिग बॉग से काफी फेमस हुई शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को उनके फैंन्स बहुत लाइक करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+