Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंद्राणी मुखर्जी ही निकली शीना की मां क्योंकि डीएनए हुआ मैच

मुंबई। देश के हाई-प्रोफाइल शीना मर्डर केस में पुलिस को सफलता मिलती दिखायी दे रही है क्योंकि खबर आ रही है कि फोरेंसिक जांच में इस बात की पुष्टि हो गई कि रायगढ़ के जंगलों से बरामद किए गए कंकाल के अवशेष के डीएनए नमूने इंद्राणी मुखर्जी और मिखाइल बोरा से मेल खाते हैं।

अगर कंकाल शीना के हैं तो इसका मतलब साफ है कि शीना बोरा, इंद्राणी मुखर्जी की ही बेटी है और मिखाइल उसका भाई। मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने कहा कि डीएनए रिपोर्ट से यह स्पष्ट तौर पर साबित हो गया है कि इंद्राणी मुखर्जी मृतक शीना बोरा की मां है। उन्होंने यह भी बताया कि इंद्राणी के पति और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी से देर रात तक पूछताछ जारी रही।

वहीं दूसरी ओर मुंबई पुलिस का एक दल सोमवार को शीना बोरा हत्या मामले में सह आरोपी संजीव खन्ना को लेकर नए सबूतों की तलाश में कोलकाता पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि शीना की हत्या की मुख्य आरोपी उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी के पूर्व पति संजीव को लेकर मुंबई पुलिस सोमवार को तड़के कोलकाता पहुंची और संजीव के साथ ही पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की। मालूम हो कि संजीव गिरफ्तारी से पहले कोलकाता में ही रहता था।

आपको बता दें कि इंद्राणी को अपनी बेटी शीना की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार करने के एक दिन बाद 26 अगस्त को मुंबई पुलिस ने संजीव को गिरफ्तार किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+