शीना बोरा केस: सीबीआई ने संभाली कमान, इंद्राणी समेत तीन पर मुकदमा

मुंबई| देश के सबसे चर्चित केस में से एक शीना बोरा हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हाथों में आ गई है। मंगलवार को सीबीआई ने शीना बोरा हत्याकांड की जांच अपने हाथ लेते हुए इस मामले के तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। महाराष्ट्र सरकार ने 10 दिन पहले इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया था।

सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने मामले को अपने हाथ में लेने के साथ ही शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना और उसके पूर्व कार चालक श्यामवर राय के खिलाफ मामला दर्ज किया। इन तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 364, 302, 307, 328, 201, 202, 203 और हथियार अधिनियम की धारा तीन (25) लगाई गई है जिसका मतलब होता है आपराधिक साजिश, अपहरण, हत्या, सबूत नष्ट करने, जहर देकर नुकसान पहुंचाना।

मालूम हो कि इस केस में काफी बड़ा आर्थिक वित्तिय लेन-देन हुआ है जिसमें देश के एक बड़े औधोगिक घराने के शामिल होने की बात सामने आ रही है। इसलिए सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी है। महाराष्ट्र सरकार का कहना था कि मामले में हस्तक्षेप करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है इसलिए जांच CBI को सौंपी गई है।

गौरतलब है कि आज से तीन साल पहले 24 अप्रैल, 2012 को शीना बोरा की हत्या कर दी थी और उसके शव को रायगढ़ के जंगल में फेंक दिया गया था।शीना के कत्ल का इल्जाम उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी पर लगा है, इसलिए वो उसके दूसरे पति संजीव खन्ना और कार चालक श्यामवर राय तीनों न्यायिक हिरासत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+