शीना बोरा मर्डर केस में गवाह के बयान से बड़ा खुलासा
हाईप्रोफाइल और सनसनीखेज शीना बोरा हत्याकांड में सरकारी गवाह ने जांचकर्ताओं के सामने नए और अहम खुलासे किए हैं।
नई दिल्ली। 2012 में हुए हाईप्रोफाइल और सनसनीखेज शीना बोरा हत्याकांड में सरकारी गवाह ने जांचकर्ताओं के सामने नए और अहम खुलासे किए हैं।

शीना बोरा हत्याकांड में सरकारी गवाह बने आरोपी श्यामवर राय की मानें तो शीना की हत्या के मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के पति पीटर मुखर्जी को इसकी पूरी जानकारी थी।
उसे यहां तक पता था कि मारने के बाद शीना को दफन कहां किया जाएगा।
श्यामवर के मुताबिक, शीना की गला दबाकर हत्या करने के बाद इंंद्राणी मुखर्जी ने अपने पति को फोन कर बताया था कि उसने शव कहां दफनाया है।
अप्रैल 2016 में श्यामवर के दर्ज कराए गए इस बयान को जांच एजेंसी ने अदालत के सामने रखा। उसने दो पेज का बयान दिया और यह सीबीआई की तीसरी चार्जशीट का पार्ट है।
श्यामवर राय का यह बयान खासतौर पर पीटर मुखर्जी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है क्योंकि उन्होंने इंक्वॉयरी में इस हत्याकांड से जुड़ी जानकारी से साफ इनकार किया था।
श्यामवर इससे पहले खुद के मर्डर में शामिल होने की बात कबूल चुका है लेकिन तब उसने पीटर मुखर्जी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा था।
इस केस की तीन साल बाद 2015 में पहली गिरफ्तारी हुई थी। जबकि 19 नवंबर को संजीव खन्ना, इंद्राणी मुखर्जी और श्यामवर राय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications