शीना बोरा मर्डर: इंद्राणी मुखर्जी ने कोर्ट से की जमानत की अपील- मुझे जाने दें, मैं मरने जा रही हूं

नई दिल्ली। शीना बोरा मर्डर केस में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने मेडिकल आधार पर जमानत देने की अपील की है। बेटी की हत्या की आरोपी मुखर्जी बायकुला जेल में बंद हैं। इंद्राणी मुखर्जी ने कोर्ट में कहा कि अगर उनको न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जुड़ा इलाज नहीं मिला तो वे शायद ही बच पाएंगी। मुखर्जी ने कहा कि उनकी सेहत दिन-ब-दिन खराब हो रही है।

sheena bora murder accused indrani mukerjea in court, i will die if not given bail

कोर्ट में दिए गए बयान में इंद्राणी ने कहा, 'अगर जेल में डॉक्टर ना हों या फिर मुझे अस्पताल ले जाने के लिए सुरक्षा कर्मचारी ना हों तो मैं मर ही जाऊंगी। मेरी सेहत खराब होती जा रही है, हर मिनट होने वाली देरी से मेरे 20 लाख ब्रेन सेल्स को नुकसान पहुंच रहा है। मेरी हालत बहुत गंभीर है। पहले, मुझमें ब्रेन स्ट्रोक और फेशियल पैरालिसिस के लक्षण पाए गए थे।'

मुखर्जी के मुताबिक, उन्हें तीन साल से हर तीन महीने पर न्यूरोलॉजिस्ट के पास चेकअप के लिए जाने का मौका नहीं मिल पा रहा है। ना ही शहर में कोई जान-पहचान के लोग हैं, जो आपातकालीन स्थिति में उनकी मदद के लिए आगे आ सकें। मुखर्जी ने कहा कि उन्हें इस बात का एहसास तब हुआ जब पति और मामले के सह-आरोपी पीटर मुखर्जी को पिछले मार्च में जेल के भीतर दिल का दौरा पड़ा था।

बाद में उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। इंद्राणी ने इसके पहले दावा किया था कि उनके दिमाग के MRI स्कैन से पता लगा था कि उनके दिमाग में 'Chronic Ischemic Changes' हुए हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'मैं हाथ जोड़कर अनुरोध करती हूं कि मुझे जाने दिया जाए, मुझे रिहा कर दें क्योंकि मैं मरने जा रही हूं। बता दें कि कोर्ट ने पहले इंद्राणी मुखर्जी द्वारा दायर मेडिकल आधार पर जमानत की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+