PM मोदी ने भारी मन से दी स्वर कोकिला को श्रद्धांजली, कहा-'लता दीदी हमारे बीच हमेशा रहेंगी'

नई दिल्ली, फरवरी 06। करीब एक महीना कोरोना संक्रमण और निमोनिया से लड़ाई लड़ने के बाद गायिका लता मंगेशकर ने रविवार सुबह तकरीबन 8 बजे अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन पर ना केवल हिंदुस्तान में बल्कि दुनियाभर के कई मुल्कों में शोक की लहर है। लता दीदी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख प्रकट किया है। पीएम ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि लता दीदी हमारे बीच हमेशा रहेंगी।

Recommended Video

    Lata Mangeshkar: PM Modi सहित इन नेताओं ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी
    PM Narendra Modi give tribute to Lata Mangeshkar

    लता दीदी का व्यक्तित्व सिर्फ गानों तक सीमित नहीं था- पीएम

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए डिजीटल प्रचार करने आए पीएम मोदी ने 'जन चौपाल' वीडियो संदेश में कहा है कि लता दीदी आज परमात्मा में विलीन हो गई हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे बीच रहेंगी। पीएम ने कहा कि लता दीदी के व्यक्तित्व का विस्तार सिर्फ गानों तक सीमित नहीं था, बल्कि मेरे जैसे करोड़ों लोग ये कहेंगे कि उनका लता दीदी के साथ निकट संबंध था। पीएम मोदी ने कहा कि लता दीदी के प्रति हर क्षेत्र के लोग अपना प्यार जताते हुए मिलेंगे, इससे पता चलता है कि उनके (लता दीदी) व्यक्तित्व की विशालता कितनी बड़ी थी।

    हर पीढ़ी को लोग लता जी को करते थे स्नेह- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि लता दीदी का व्यक्तित्व ही यही था कि वो अपने संबंधों को हमेशा तवज्जो देती थीं, आज उनके निधन से हम सभी और पूरा देश दुखी है, उनके जैसी शख्सियत सदी में एक बार वरदान में मिलती है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि लता दीदी ने संगीत की दुनिया में भारत की जो पहचान बनाई थी, उसके बाद से तो दुनिया के लिए भारत को देखने को नजरिया ही बदल गया था, दुनियाभर में हर पीढ़ी के लोग लता जी के चाहने वाले मिल जाएंगे। पीएम ने अंत में कहा कि मैं भारी मन से लता जी को श्रद्धांजलि देता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+