विपक्ष की रैली में बोले शत्रुघ्न सिन्हा- राफेल पर चीजें छुपाओगे तो कहा ही जाएगा, चौकीदार चोर है

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कोलकाता में बुलाई गई विपक्ष की रैली में भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही सरकार की जमकर आलोचना की। सिन्हा ने कहा कि वो अपनी पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं क्योंकि ये बहुत जरूरी है कि देश के और देश की जनता के लिए बोले। सिन्हा ने राफेल एयरक्राफ्ट की डील पर नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब आप इस डील से जुड़ी चीजों को छुपाओगे तो ये कहा ही जाएगा कि चौकीदार चोर है। सिन्हा ने कहा कि राफेल पर ऐसी कई रिपोर्ट हैं जो ये कहती हैं कि इसमें कुछ सवाल अनसुलझे हैं।

Shatrughan sinha speech in mamata banerjee opposition united rally kolkata west bengal

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एक अटल बिहारी वाजपेयी के समय की भाजपा थी जिसमें लोकशाही थी और आज मोदी की भाजपा है, जिसमें तानाशाही है। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि आप अपनी पार्टी के खिलाफ बोलते हैं क्या आप बागी हैं तो हम कहना चाहते हैं कि सच कहना अगर बगावत है तो हम भी बागी हैं। सिद्धान्तों से समझौता नहीं करूंगा, मैं सच के साथ खड़ा हूं।

नोटबंदी को लेकर सिन्हा ने सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये एक देश की बर्बादी करने वाला फैसला था, आखिर कैसे आपने आधी रात को ये फरमान सुना दिया। सिन्हा ने कहा कि मोदी ने पार्टी के लोगों को भी नोटबंदी के बारे में नहीं बताया। बताया होता तो किसी एक नेता को तो पता होता लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था। आखिर किसको फायदा पहुंचाने के लिए ये किया गया, ये आज समझ आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+