मोदी की आलोचना करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने की तेजस्वी की तारीफ, कहा- बिहार का नेतृत्व करने की है क्षमता

पटना। जिस प्रकार से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र मोदी की आलोचना करना है, इससे एक संकेत जरूर मिलता दिखाई दे रहा है कि पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में उन्हें शायद टिकट ना दे। कभी आप और कभी सपा के खेमे में दिखाई देने वाले शत्रुघ्न सिन्हा पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव की तारीफों के पुल बांधते दिखाई दिए। पटना के डाक बंगला चौराहे पर सप्तमी के दिन मां दुर्गा के दर्शन करने आए थे जहां उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ पूजी-अर्चना की।

shatrughan sinha praises tejashwi yadav in patna and attacks pm modi

शत्रुघ्न सिन्हा ने पूजा पंडाल में तेजस्वी को तिलक लगाया और कहा कि उन्होंने दुर्गा मां के चरणों में तेजस्वी का राज्याभिषेक कर दिया है और उसके अच्छे दिन आए या नहीं शुभ दिन आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी में बिहार का नेतृत्व करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बिहार के भविष्य हैं। इस दौरान शत्रुघ्न सिंहा ने ये तो नहीं बताया कि वे किस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन ये जरूर साफ कर दिया पटना साहिब की सीट से ही वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हालात अलग हो सकते हैं लेकिन जगह पटना साहिब ही रहेगी।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल में आने कोई राजनीतिक अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए, लेकिन वे मोदी सरकार पर तंज करने से नहीं चूके। उन्होंने ये भी कहा कि वे लालू यादव के हमेशा से अच्छे मित्र रहे हैं। वहीं, तेजस्वी ने भी शत्रुघ्न सिन्हा की तारीफ की और कहा कि बिहारी बाबू उनके अभिभावक के समान हैं, जो परिवार के बुरे वक़्त में भी साथ खड़े हैं। तेजस्वी ने कहा कि मौका मिला है कि वे उनके साथ पूजा पंडाल घूमे तो वह इस अवसर को हाथ से नहीं जाने देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+