सामने आएं PM मोदी, जनता के सवालों का दें जवाब: BJP सांसद
नई दिल्ली। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सामने आकर लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'यही सही समय है जब इस लोकतांत्रिक देश के मुखिया को सामने आकर लोगों और प्रेस के सवालों को जबाव देना चाहिए। इसके लिए उन्हें एक वास्तविक प्रेस कांफ्रेस करना चाहिए।' भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने यह बातें ट्विटर पर कहीं।

सिन्हा ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी को समय समय पर यह बताना चाहिए कि वो मध्यम वर्ग, व्यापारी, छोटे व्यापारियों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं। गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऐसा करना और भी जरूरी है। यशंवत सिन्हा का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं उनके इस बयान को समर्थन करता हूं। साथ ही मैं आशा करता हूं कि जो लोग भी पार्टी और देशहित के बारे में सोचते हैं वह सिन्हा के बयान पर विचार जरूर करेंगे। जिसके बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।'
बता दें कि यशंवत सिन्हा ने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखकर मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था से जुड़ी समझ पर सवाल उठाया था। साथ ही कहा था कि देश की आर्थिक हालत पहले से काफी खराब है। इस लेख में यशवंत सिन्हा ने जेटली पर भी निशाना साधा था जिसके जवाब में जेटली ने सिन्हा पर व्यक्तिगत निशाना साधते हुए कहा था कि सिन्हा 80 साल की उम्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications