राजनीति में आने से पहले रजनीकांत को बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दी खास सलाह...

एक्टर और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक साथ कई ट्वीट करते हुए रजनीकांत के राजनीति में आने के फैसले का सपोर्ट किया, साथ ही खास सलाह भी दी...

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने की चर्चाओं को लेकर बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ी टिप्पणी की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस संदर्भ में कई ट्वीट किए हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि रजनीकांत को राजनीति में आना चाहिए, हालांकि बीजेपी सांसद ने रजनीकांत को इस मुद्दे पर खास सलाह भी जरूर दी है।

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने किए कई ट्वीट

शत्रुघ्न सिन्हा ने रजनीकांत के राजनीति में आने का किया सपोर्ट

शत्रुघ्न सिन्हा ने रजनीकांत के राजनीति में आने का किया सपोर्ट

एक्टर और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक साथ कई ट्वीट करते हुए रजनीकांत के राजनीति में आने के फैसले का समर्थन किया। हालांकि बीजेपी सांसद ने रजनीकांत को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होना चाहिए।

रजनीकांत के राजनीति में आने का किया स्वागत

रजनीकांत के राजनीति में आने का किया स्वागत

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के टाइटेनिक हीरो और भारत के बेटे-प्रिय रजनीकांत! उठो, उठो, उठो!! ये बड़ा और सही समय है। देश और देशवासी भविष्य को आकार देने के लिए रचनात्मक राजनीति में सुपरस्टार रजनी के आने की सांस रोक कर इंतजार कर रहे हैं।

रजनीकांत को बीजेपी सांसद ने दी ये खास सलाह

रजनीकांत को बीजेपी सांसद ने दी ये खास सलाह

बीजेपी सांसद ने आगे ट्वीट में कहा कि लोग आपके साथ हैं और आपके साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। बजाय इसके कि आप किसी के साथ जुड़ें, अच्छा होगा जब अन्य आकर आपसे जुड़ें। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की टिप्पणी बीजेपी के लिए ही एक बड़ा झटका है, क्योंकि बीजेपी की ओर से रजनीकांत को अपने पाले में लाने के लिए कई बार कोशिशें हुई हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा बोले, किसी भी तरह की मदद के लिए हमेशा तैयार

शत्रुघ्न सिन्हा बोले, किसी भी तरह की मदद के लिए हमेशा तैयार

अगले ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आशा, इच्छा और प्रार्थना है कि आप अपने परिवारवालों, शुभचिंतकों और विशेषज्ञों की सलाह से जल्द सही फैसला लेंगे। मैं हमेशा एक दोस्त, समर्थक और गाइड के तौर पर आपके साथ खड़ा रहूंगा। आज भी यदि आपको कोई मदद या फिर समर्थन की जरूरत हो तो आप मुझ पर भरोसा कर सकते हैं।

देखिए बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+