शत्रुघ्न ने कबूली घरवाली के रहते बाहरवाली से रिश्ते की बात

कोलकाता। अपनी बेबाक जुबान की वजह से बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा पहले भी कई बार मुश्किलों में पड़ चुके हैं। इस बार उन्होंने अपनी कलम से अपने दिल की बात खोली है। उन्होंने ना केवल शादी के बाद अपने अफेयर की बात से पर्दा उठाया है बल्कि एक बार फिर से अपनी पार्टी पर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमला बोला है।

Shatrughan Sinha

कोलकाता के साहित्य उत्सव में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात नहीं करते हैं वे तो दिल की बात करते हैं। उन्होंने एक बार फिर से भाजपा गठबंधन वाली सरकार के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। शत्रुध्न ने मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात पर हमला बोलते हुए कहा कि वे मन की नहीं दिल की बात करते हैं। मन की बात तो कोई और करता है। उनका कहना था कि वे तो महसूस करते हैं।

आडवाणी के दिल की बात

इस दौरान उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी के दिल की बात का जिक्र करते हिए कहा कि उन्होंने उनसे भेंट के दौरान राजनीति छोड़ने की इच्छा भी जताई और कहा कि यह नहीं हो सकेगा मगर फिर महात्मा गांधी के वचन याद आए उन्होंने कहा कि पहले वे आपकी अनदेखी करते हैं, फिर मजाक उड़ाते हें, इसके बाद आपसे लड़ते हैं।

कई लड़कियों से थे संबंध

अपनी जीवनी ‘एनिथिंग बट खामोश: द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी' में उन्होंने कहा है कि मैंने अपने जीवन की बहुत सारी लड़कियों का जिक्र नहीं किया है। वे आज अपनी जगह पर हैं, उनके बच्चे हैं और उनकी पहचान बताना उचित नहीं होता।'

किताब का सीक्वल
उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी किताब का सीक्वल आएगा। शत्रुघ्न ने किताब के सिक्वल के बारे में कहा कि उसमें 2014 के बाद उनके सामाजिक, राजनीतिक जीवन का चित्रण होगा।

रीना रॉय से थे संबंध

उन्होंने अपने अभिनेता के जीवन को ईमानदारी से दर्शाते हुए अपने अफेयर की बात भी कबूली है। किताब के एक अध्याय में उन्होंने अपनी साथी कलाकार रीना रॉय के साथ फिल्मी पर्दे के अलावा भी संबंधों की बात कही है। उन्होंने यह भी बताया है कि पूनम के साथ शादी के बाद भी आखिर कैसे यह रिश्ता कुछ समय के लिए कायम रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+