'पीएम मोदी पहले से लिखा हुआ, रिहर्सल किया हुआ इंटरव्यू देते हैं'
Recommended Video
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को अराजनीतिक इंटरव्यू दिया, जोकि सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोगों ने चुनावी मौसम में इस तरह के इंटरव्यू की आलोचना की है। लेकिन अब पूर्व भाजपा सांसद और नरेंद्र मोदी पर अक्सर हमलावर रहने वाले कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के इस इंटरव्यू पर निशाना साधा है।

पहले हुआ रिहर्सल
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से लिखा हुई, रिहर्सल किया हुआ इंटरव्यू देते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा से एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम के दौरान जब पीएम मोदी द्वारा अक्षय कुमार को दिए गए इंटरव्यू के बारे में पूछा गया तो वह स्क्रिप्ट राइटर ने जो बताया वो बातें कराई गईं हैं, इसपर क्या बात की जाए। वहीं जब सिन्हा से पूछा गया कि क्या आप भी पीएम का स्क्रिप्टेट इंटरव्यू करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि वो तैयार हो जाएं तो अलग बात है, लेकिन वह तैयार होंगे नहीं।
लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए यहां पर क्लिक करें
एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की
सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के लोकतंत्र में पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सही मायने में पांच साल में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। अगर उन्होंने किया भी तो सिर्फ पहले लिखा गया, गढ़े गए सवालों का जवाब दिया। इंटरव्यू से पहले रिहर्सल किया गया। इससे पहले प्रसून जोशी ने वही सवाल पूछे थे जो खुद पीएम मोदी पुछवाना चाहते थे, जो जनता सुनना चाहती थी।
अक्षय ने पूछे कई सवाल
बता दें कि इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से उनकी व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछे। इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी से अक्षय ने उनकी मां के बारे में भी बात की, उन्होंने मोदी से पूछा कि आप अपनी मां के बेहद करीब हैं लेकिन क्या आपको कभी ऐसा नहीं लगता कि आप अपनी फैमिली के साथ रहें, आप का दिल नहीं करता कि एक घर में आप अपनी मां, भाई और रिश्तेदारों संग रहें?












Click it and Unblock the Notifications