आडवाणी का टिकट कटने पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, टू मैन आर्मी के तानाशाही शासन से यही उम्मीद

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को गांधीनगर सीट से टिकट नहीं दिया। इसको लेकर अब बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी के इस फैसले को अपमानजनक और शर्मनाक' बताते हुए कहा कि ऐसी उम्मीद 'वन मैन शो और टू मैन आर्मी के तानाशाही शासन' से ही की जा सकती है।

आडवाणी को टिकट ना मिलने पर भड़के सिंहा

आडवाणी को टिकट ना मिलने पर भड़के सिंहा

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उपप्रधानमंत्री रहे लाल कृष्ण आडवाणी 75 साल से उम्र के पार्टी के उन 10 नेताओं में शामिल हैं, जिनका अबकी टिकट काटा गया है। 91 साल के आडवाणी की संसदीय सीट गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को उतारा गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

वन मैन शो और टू मैन आर्मी के तानाशाही शासन से ऐसी ही उम्मीद-सिंहा

आडवाणी को टिकट ना मिलने पर सिंहा ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, 'पिता तुल्य, अनुभवी, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, गुरु और भारतीय जनता पार्टी के श्रेष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनकी सहमति और अनुमति के बिना चुनावी राजनीति से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।' उन्होंने कई इसको लेकर कई ट्वीट कर किए और पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'लाल कृष्ण आडवाणी के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और शांता कुमार का अपमान हुआ है। इस कारण पूरे देश को दुख हुआ है। लोग इस फैसले से हैरान हैं। मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ किए गए अन्याय का लोग उचित जवाब न दें। भगवान आपको माफ करे।'

आडवाणी की जगह पार्टी ने अमित शाह को दिया है टिकट

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के इस फैसले से लालकृष्ण आडवाणी भी काफी नाराज हैं। सूत्रों का कहना है, 'उन्हें टिकट न मिलना कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन जिस तरीके से उनका टिकट काटा गया, वह अपमानजनक है। किसी भी बड़े नेता ने उनसे संपर्क करने की कोशिश नहीं की।' आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की पहली लिस्ट में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की जगह पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को गांधीनगर से टिकट दिया गया। गांधीनगर लोकसभा सीट से लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ते रहे हैं। हालांकि अबकी चुनाव में उनको टिकट नहीं दिया गया। ऐसी खबरें आईं कि आडवाणी ने खुद ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+