नोटबंदी के फैसले पर PM नरेंद्र मोदी पर भड़के दिग्गज बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, 'मूर्खों के स्वर्ग में जीना बंद करें। मनगढंत कहानियों और प्रायोजित सर्वे के झांसे में न आएं।'
नई दिल्ली। अपने बयानों की वजह से अक्सर केंद्र सरकार को मुसीबत में डालने वाले बीजेपी के दिग्गज नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी के फैसले पर सरकार को घेरा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जारी किए नोटबंदी पर सर्वे के आंकड़ों को झूठा करा दिया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, 'मूर्खों के स्वर्ग में जीना बंद करें। मनगढंत कहानियों और प्रायोजित सर्वे के झांसे में न आएं।' उन्होंने आगे लिखा कि इस मुद्दे की गहराई को समझें और गरीबों, शुभचिंतकों, समर्थकों और महिलाओं की तकलीफ को भी समझें।
बाद में हटा लिए ट्वीट
बीजेपी नेता ने एक और ट्वीट में लिखा, 'माताओं-बहनों ने बुरे वक्त के लिए जो गाढ़ी कमाई बचाकर रखी थी उसकी तुलना कालेधन से करना सही नहीं है। ऐसा नहीं कर चाहिए।' हालांकि बाद में उन्होंने सरकार के खिलाफ किए गए ट्वीट को हटा लिया।
'कांग्रेस ज्वाइन कर लें सिन्हा'
शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार बीजेपी के अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि अगर सिन्हा को पीएम मोदी की नीतियों से ज्यादा परेशानी है तो वे कांग्रेस ज्वाइन कर लें।
पीएम ने जारी किए थे आंकड़े
बता दें कि पीएम मोदी ने नोटबंदी के फैसले पर देश की जनता से नमो ऐप पर राय मांगी थी। ऐप पर एक सर्वे के जरिए लोगों को अपनी राय बतानी थी, जिसमें 10 सवाल थे। पीएम ने बुधवार को इसके आंकड़े जारी करते हुए बताया कि देश की 90 फीसदी आबादी इस फैसले के समर्थन में है।












Click it and Unblock the Notifications