पूनम सिन्हा की सपा से उम्मीदवारी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने किया बड़ा खुलासा
लखनऊ। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा आज कल लगातार चर्चा के केंद्र बने हुए हैं। जहां एक औऱ शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस की टिकट से पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी की टिकट पर लखनऊ से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में हैं। वह पिछले दिनों अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के नामांकन में शामिल होने लिए लखनऊ भी आए थे। जिसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की थी। अब उन्होंने इस मामले पर सफाई दी है। सिन्हा ने कहा कि, राहुल गांधी के सहमति के बाद ही उन्होंने पत्नी पूनम सिन्हा को अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कराया है।

सपा से उम्मीदवारी फैसला राहुल गांधी ओर सोनिया गांधी की सहमति से हुआ
लखनऊ में सपा-बसपा गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी पूनम सिन्हा के रोड शो में शामिल होने पर उनके शत्रुघ्न सिन्हा ने सफाई देते हुए कहा कि पूनम सिन्हा की सपा से उम्मीदवारी फैसला राहुल गांधी ओर सोनिया गांधी की सहमति से हुआ है। मैं कोई काम चोरी छिपे नहीं करता हूं। अगर परिवार पहले है तो मैं उसका साथ दे रहा हूं। अखिलेश और मायावती को प्रधानमंत्री का मेटेरियल वाले बयान पर सफाई देते हुए सिन्हा ने कहा कि, मेरी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया।

18 अप्रैल को पूनम ने लखनऊ से नामांकन किया था
सिन्हा ने पत्रकारों के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि, मैंने कहा था कि दोनों अच्छे लोग है दोनों काबिल है। मैंने जो भी कहा है वो सोच समझकर कहा है। मैं जो कहता हूं, वो ही करता हूं। मीडिया ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। बता दें कि, 18 अप्रैल को पूनम ने लखनऊ से नामांकन किया था। नामांकन के बाद उन्होंने एक रोड शो भी किया था। इस रोड शो में सपा सुप्रीमों की पत्नी डिंपल यादव के साथ पूनम के पति शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे। वहीं कांग्रेस ने इस सीट से आचार्य प्रमोद कृष्णम को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मेरे लिए परिवार पहले और फिर पार्टी है
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था 'मेरे लिए परिवार पहले और फिर पार्टी है। शत्रुघ्न ने कहा कि पूनम सिन्हा उनकी पत्नी हैं। पहला धर्म है कि पत्नी के साथ रहें। इसके लिए सात फेरे लेते वक्त कसमें खाई हैं। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि, मैं उनसे यह कहना चाहूंगा कि पति धर्म तो उन्होंने आज निभा दिया लेकिन एक दिन मेरे लिए प्रचार करके वह पार्टी धर्म भी निभाएं।
पढ़ें लखनऊ लोकसभा सीट का पूरा चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications