शशि थरूर ने अनोखे अंदाज में दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- केरल कैलेंडर के अनुसार उनका नक्षत्र जन्मदिवस

Shashi Tharoor News: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अनोखे अंदाज में सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट किया है। उन्होंने देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा महाशिवरात्रि के दिन ही उनका जन्म हुआ था और उनका नाम शशि भी भगवान शिव के माथे पर सुसज्जित चंद्रमा का पर्यायवाची ही है। आगे उन्होंने लिखा कि इस तरह आज केरल कैलेंडर के अनुसार, उनका नक्षत्र जन्मदिवस है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर पार्टी में मतभेद की खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों से उनके कांग्रेस छोड़े जाने की चर्चा तेज हो गई है। अभी हाल ही में उन्होंने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस सेल्फी को लेकर खूब राजनीतिक कयास लगाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता ने तारीफ करते हुए कहा कि दोनों नेताओं की मुलाकात कूटनीति के अधार पर काफी अच्छा है। उन्होंने केरल की पिनराई विजयन सरकार की तारीफ करते हुए एक लेख भी लिखा था।

Shashi Tharoor

मैंने अपना बयान देश और राज्य के हित में दिया है-थरूर

इस बयान को लेकर जब पार्टी ने उनपर आपत्ति जताई तो उनका साफ कहना था मैने अपना बयान देश और राज्य के हित में दिया था। कांग्रेस मेरा इस्तेमाल करना चाहती है तो मैं पार्टी के लिए मौजूद रहूंगा। अगर पार्टी को उनकी जरूरत नहीं तो उनके पास करने के लिए अपने काम भी हैं। थरूर ने कहा कि कांग्रेस को यह नहीं सोचना चाहिए कि मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है। इस बात से ये साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस में शशि थरुर को लेकर सबकुछ ठीक नहीं है।

शशि थरूर का राजनीतिक इतिहास

शशि थरूर एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय राजनयिक रह चुके है। वो केरल के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। थरूर अभी केरल में तिरुवनंतपुरम के सांसद के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने कांग्रेस के सदस्य के रूप में इस क्षेत्र में लगातार दो बार सांसद का चुनाव जीते है। उन्हें मनमोहन सिंह के प्रशासन के तहत यूपीए सरकार के मंत्रिमंडल में भी शामिल किया गया था। उनका जन्म 1956 में लंदन में हुआ था और उन्होंने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में शिक्षा प्राप्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+