'सरकार के कामकाज से नाराज शशि थरूर ने पीएम मोदी को कहा floccinaucinihilipilification'
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक किताब लिखी है और साथ में अंग्रेजी के ऐसे वर्ड को निकाला है, जिसे हर किसी से न तो बोला जा रहा है और ना ही समझ में आ रहा है। शशि थरूर के इस नए 29 लेटर वाले अग्रेंजी वर्ड की सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हो रही है। शशि थरूर ने पीएम मोदी पर नई किताब लिखी है, जिसका नाम 'THE PARADOXICAL PRIME MINISTER' है, जिसका जिक्र उन्होंने ट्विटर पर किया है। अपने ट्वीट में थरूर ने 'floccinaucinihilipilification' शब्द का इस्तेमाल किया है।

अंग्रेजी पर शशि थरूर की पकड़ बहुत जबरदस्त है और शायद जिनके लिए अंग्रेजी मातृभाषा है, उनसे भी बेहतर थरूर को इस भाषा की नॉलेज है। सासंद थरूर कई बार अपनी अंग्रेजी की वजह से चर्चा में रह चुके हैं। बुधवार को शशि थरूर ने अपनी किताब के बारे में ट्विटर पर लिखा कि मेरी नई किताब 'द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर' सिर्फ किसी भी बात को बेकार बताने की आदत वाली 400 पन्नों की किताब नहीं है बल्कि उससे कहीं ज्यादा है।
थरूर के लिए शायद floccinaucinihilipilification यह शब्द नया नहीं हो सकता है, लेकिन जानने वालों में बहुत दिलचस्पी बढ़ा दी है। कुछ लोग गूगल से इस शब्द के बारे में पूछ रहे हैं, तो कई यूजर्स सोशल मीडिया पर मतलब खोज रहे हैं। पीएम मोदी पर नई किताब से भी ज्यादा शशि थरूर floccinaucinihilipilification को लेकर चर्चा में है। यहां तक कि ट्विटर फेवरेट इंग्लिश टीचर भी थरूर के इस शब्द से कन्फ्यूज्ड है। डिक्शनरी के मुताबिक, इस floccinaucinihilipilification का मतलब 'किसी भी बात को बेकार बताने का अनुमान या आदत' है।












Click it and Unblock the Notifications