'मोदी ने की शुरुआत, राहुल गांधी ने नहीं', लंदन में भारत के मुद्दों पर चर्चा को लेकर बोले शशि थरूर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने राहुल गांधी की टिप्पणी का बचाव किया है। साथ ही शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

Shashi Tharoor

अंतरराष्ट्रीय मंच यानी लंदन में भारत के लोकतंत्र पर टिप्पणी करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारी पड़ने लगा है। बीजेपी लगातार उन पर माफी का दबाव बना रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने राहुल गांधी की टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) थी, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के आंतरिक मामलों पर चर्चा की थी।

शशि थरूर ने आगे कहा कि देश के भीतर राजनीतिक मतभेद सीमा तक ही सीमित होने चाहिए। हालांकि, यह भी एक तथ्य है कि इसे तोड़ने वाले सबसे पहले बीजेपी और मोदी जी थे। यह पीएम मोदी ही थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर टिप्पणी की थी कि पिछले 60 सालों में भारत में कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। यह बयान थरूर ने एक मीडिया चैनल के शो में दिया।

गांधी फैमली की सलाह पर लड़ा था अध्यक्ष पद का चुनाव

तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने 2022 में कांग्रेस के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के अपने फैसले को लेकर पार्टी में मनमुटाव की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह सिर्फ एक अफवाह है। उन्होंने बताया कि मैंने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी। उन्होंने पार्टी में एकता बनाए रखने के लिए कहा। हालांकि, उन्होंने मुझे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मुझे प्रेरित भी किया। चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे जीत गए और मैंने उनके फैसले का सम्मान किया।

पत्नी की मौत पर थरूर बोले?

वहीं, थरूर ने अपनी पत्नी की मौत में उनका नाम खबरों में उछाले जाने पर कहा कि कुछ लोग इससे राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश कर रहे थे, जो बहुत ही निराशाजनक था। जो लोग मुझे जानते हैं, वे जानते हैं कि मैं कभी भी इस तरह का कृत्य नहीं कर सकता।

क्या केरल विधानसभा चुनाव में उरतेंगे थरूर ?

2026 में होने वाले केरल विधानसभा चुनाव में लड़ने की अपनी योजनाओं के बारे में शशि थरूर ने कहा कि केरल मेरी 'कर्मभूमि' है। मुझे इस पर निर्णय लेने के लिए और समय चाहिए। हालांकि, थरूर ने स्वीकार किया कि उनकी पार्टी के भीतर प्रतिरोध है और कुछ लोग नहीं चाहेंगे कि वे राज्य की राजनीति में उलझें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+