डॉक्टर हर्षवर्धन के इस बयान पर शशि थरूर ने कसा तंज, कहा- आप दूसरी दुनिया में जी रहे हैं
नई दिल्ली, मई 10। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा था कि देश के 180 जिलों में पिछले 7 दिन के अंदर कोरोना का कोई मामला नहीं मिला है। स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान को लेकर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने उनपर तंज कसा है। शशि थरूर ने कहा है कि ये बहुद दुखद बात है कि देश का स्वास्थ्य मंत्री दूसरी वास्तविकता में जा रहा है। शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा है कि ये बहुत हैरानी वाली बात है कि देश जब मुश्किल से सांसें ले रहा है, तब स्वास्थ्य मंत्री किसी दूसरी वास्तविकता में जी रहे हैं।
Recommended Video

हमारे आंकड़ों पर किसी को भरोसा नहीं है- शशि थरूर
शशि थरूर ने कहा है कि ये बड़ा दुखद है कि जब देश सांसों के लिए संघर्ष कर रहा है तो वहीं देश के स्वास्थ्य मंत्री किसी और वास्तविकता में जी रहे हैं। शशि थरूर ने कहा कि क्या कोई डॉक्टर फाउची को SMS पर खुशी मनाते हुए, फर्जी दवाओं और अप्रमाणित थेरेपीज़ को बढ़ावा देते हुए सोच सकता है, हमारे आंकड़ों पर किसी को भरोसा नहीं है।
शशि थरूर ने पुराने ट्वीट को किया टैग
शशि थरूर ने स्वास्थ्य मंत्री के एक पुराने ट्वीट को भी टैग किया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री ने कोविन प्लेटफॉर्म पर तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान को लेकर जानकारी दी थी। इस ट्वीट में डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा था कि महज तीन घंटों में 80 लाख लोगों ने वैक्सीन के लिए रजिस्टर किया, 1.45 करोड़ SMS डिलीवर हुए और 38.3 करोड़ API हिट रिकॉर्ड हुए। थरूर ने पूछा, 'क्या SMS डिलीवर होने का मतलब कोविड के खिलाफ लड़ाई में जीत है?'
It’s sad to see HealthMinister @drharshvardhan occupy an alternative reality while the nation gasps for breath &the world sees Indians suffering. Can one imagine Dr Fauci celebrating SMSs, promoting faux medicines& endorsing unproven therapies?No one believes our figures. pic.twitter.com/C2NIBYoi1P
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 9, 2021
क्या कहा था हर्षवर्धन ने?
आपको बता दें कि शनिवार को कोविड 19 की स्थिति की समीक्षा को लेकर हुई मंत्रियों की 25वीं बैठक में डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा था कि देश के 180 जिलों में पिछले सात दिनों से कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है, जबक 18 जिलों में 14 दिनों के अंदर कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है और 21 दिनों में 54 जिलों में एक भी केस नहीं और पिछले 28 दिनों में 32 जिलों में एक भी नए केस नहीं आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications