शशि थरूर का सुनंदा से हुआ था विमान में झगड़ा!

अखबार ने खबर दी है कि विमान में ही झड़प को वहां बैठे अन्य यात्रियों ने भी देखा। खास बात यह है कि उस झड़प के गवाह केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी भी थे, जो मुंबई से इसी विमान में सवार हुए थे। थरूर के इस झगड़े का कारण अभी भी एक रहस्य बना हुआ है।
दो महीने पहले हुआ यह झगड़ा इस बात के साफ संकेत देता है कि पति-पत्नी के बीच कुछ ऐसी बात जरूर थी, जो दोनों के बीच दूरियों का कारण बन रही थी। थरूर और उनके करीबी कहते हैं कि दोनों के बीच रिश्ता बहुत अच्छा चल रहा था, कोई मतभेद नहीं था। लेकिन इन सभी बातों पर तब शक गहरा गया, जब पुलिस ने यह बताया कि सुनंदा के शव पर चोटों के निशान देखे गये हैं। थरूर के पीएस ने जब यह बताया कि घर में पेंटिंग चल रही थी, इसलिये वो होटल में जाकर रुके थे, तो यह बात पुलिस को हजम नहीं हुई। दिल्ली पुलिस की टीम तफतीश में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications