...इमरान प्रतापगढ़ी का शेर और 'भीड़', देखिए कांग्रेस दिग्गज शशि थरूर का अंदाज-ए-बयां
नई दिल्ली, 26 सितंबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री व दिग्गज कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को लेकर राजस्थान कांग्रेस में गरमाई राजनीति के बीच शशि थरूर के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद का दूसरा प्रबल दावेदार शशि थरूर को माना जा रहा है। एक ओर राजस्थान के कांग्रेस नेताओं की नाराजगी सामने आने के बाद पार्टी के दिग्गजों के बीच बैठक का दौर चल रहा है। वहीं दूसरी ओर शशि थरूर ने इमरान प्रतापगढ़ी एक शेर से अपने बुलंद हौसलों को बयां किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम मोहर लग चुकी है। इस बीच राजस्थान में विरोध को लेकर कांग्रेस में हलचल मची है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी अध्यक्ष बनने की रेस में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने नामांकन दाखिल करने के लिए उन्होंने फॉर्म के पांच सेट मंगवाए। दोनों बीच अध्यक्ष पद को लेकर सीधा मुकाबला माना जा रहा था लेकिन अब तक स्थिति को देखकर शशि थरूर के हौसले बुलंद लग रहे हैं।
ये किसने कहा आपसे ऑंधी के साथ हूँ,
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) September 26, 2022
मैं गोडसे के दौर में गाँधी के साथ हूँ।।
~ इमरान प्रतापगढ़ी of @INCIndia pic.twitter.com/vAgwaR5oGv
इस बीच शशि थरूर ने एक ट्विट किया है, जो कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उनके हौसले को दर्शाता है। हालांकि उन्होंने उन्होंने ट्विट में गोडसे का नाम भी लिया है, लेकिन अहमियत हमेशा की तरह कांग्रेस की है। उन्होंने लिखा, "ये किसने कहा आपसे ऑंधी के साथ हूँ, मैं गोडसे के दौर में गाँधी के साथ हूँ।।" दरअसल, ये शेर इमरान प्रतापगढ़ी का है, जिसे शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के वक्त इस्तेमाल किया है,जिसमें वो खुद मैदान में है। ट्विट के साथ उन्होंने एक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल भीड़ का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो राहुल गांधी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने इस वीडियो के जरिए भविष्य में कांग्रेस और अपने कद को प्रदर्शित करने के लिए शेयर किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का शेड्यूल
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। शनिवार यानी 24 सितंपर से नामांकन के लिए पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू है, जो कि 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। जबकि मतदान प्रक्रिया 17 अक्टूबर को होगी। चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications