शशि थरूर बोले- कांग्रेस में जी-23 नाम का कोई गुट था ही नहीं, यह सब मीडिया ने फैलाया

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। इस पद के लिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच सीधी लड़ाई है। शशि थरूर की जीत को लेकर पार्टी के भीतर का एक तबका इसलिए भी सवाल खड़ा कर रहा है क्योंकि वह जी-23 का हिस्सा थे। जी-23 वह गुट था जिसने कांग्रेस पार्टी के भीतर बड़े बदलाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। लेकिन अब इस जी-23 गुट को लेकर शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है।

tharoor

शशि थरूर ने कहा कि जी-23 नाम का कोई ग्रुप था ही नहीं, इसे मीडिया ने खड़ा किया है। थरूर ने कहा कि उस वक्त देश में कोरोना की लहर थी और लॉकडाउन लगा हुआ था। उस वक्त तकरीबन 100 नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के भीतर बदलाव की बात कही थी। लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से दिल्ली में सिर्फ 23 नेता ही उपलब्ध थे, जिन्होंने इस पत्र पर हस्ताक्षर किया था। इन सदस्यों की संख्या 100 या उससे भी अधिक हो सकती थी। लिहाजा जी-23 नाम का कोई ग्रुप था ही नहीं, इसे मीडिया ने तैयार किया है.

Recommended Video

      Congress President Election: Kharge के कमेंट पर Shashi Tharoor का जवाब | वनइंडिया हिंदी | *Politics

      वहीं कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर हो रहे चुनाव को लेकर शशि थरूर ने कहा कि यह चुनाव इस बात को लेकर है कि कांग्रेस कैसे अपने आपको सत्ताधारी दल भाजपा के खिलाफ पूरी तरह से तैयार कर सकती है। हम दो चुनाव हार चुके हैं, हमे एक ऐसी कांग्रेस पार्टी की जरूरत है जो पूरी तरह से मजबूत हो, जो चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रभावी हो। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होना है और 19 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। माना जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता हैं, लिहाजा उनकी जीत सुनिश्चित है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+