भाजपा ऑन रिकॉर्ड कहे, वो हिन्दू राष्ट्र नहीं धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र में विश्वास करते हैं: थरूर

भाजपा साफ करे कि वो हिन्दू राष्ट्र नहीं चाहती ये बात ऑन रिकॉर्ड कहे: थरूर

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि अगर भाजपा हिन्दू राष्ट्र के विचार से सहमत नहीं है तो वो ऑन रिकॉर्ड ये बात कहें। थरूर ने कहा कि भाजपा कहे कि उनका विश्वास हिन्दू राष्ट्र में नहीं बल्कि एक धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र में है। थरूर ने 2019 में भाजपा की सत्ता में वापसी से भारत के 'हिन्दू पाकिस्तान' अपने बनने को भाजपा की ओर से शर्मनाक बताए जाने के बाद कही है। थरूर ने अपने बयान को लेकर कहा कि ये उनकी सोच है क्योंकि वो पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं इसलिए उनके बयान को पार्टी का बयान नहीं कहा जाए।

ये बोले थे कांग्रेस सांसद शशि थरूर

ये बोले थे कांग्रेस सांसद शशि थरूर

शशि थरूर ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि 2019 में अगर भाजपा फिर से सत्ता में वापसी करती है तो ऐसा लगता है कि हमारा लोकतांत्रिक संविधान नहीं बचेगा। वो संविधान को खत्म कर देंगे और अपना एक नया संविधान लिख देंगे, जो 'हिंदू राष्ट्र' के सिद्धांतों पर आधारित होगा। जिसमें अल्पसंख्यकों के लिए जगह नहीं होगी और भारत 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा। थरूर ने कहा कि यह वो भारत नहीं होगा जिसके लिए महात्मा गांधी, नेहरू, कलाम और दूसरे हमारे स्वतंत्रता सेनानी लड़े थे।

भाजपा ने कहा ये हिन्दुओं पर प्रहार

भाजपा ने कहा ये हिन्दुओं पर प्रहार

थरूर के बयान पर भाजपा ने कहा है कि इससे ज्यादा आपत्तिजनक विषय भारत के लिए और कोई नहीं हो सकता है। 'हिन्दू पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग करके कांग्रेस पार्टी ने हिन्दुस्तान के लोकतंत्र और देश के हिन्दुओं पर प्रहार किया है। मोदी जी और भाजपा से नफरत करते-करते कांग्रेस पार्टी लक्ष्मण रेखा लांघ गयी है और हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है।'

मैं अपनी बात पर कायम

मैं अपनी बात पर कायम

शशि थरूर ने गुरुवार को फेसबुक पोस्ट लिखकर कहा है कि भाजपा की सत्ता में वापसी से भारत के 'हिन्दू पाकिस्तान' बनने के अपने बयान पर वो कायम हैं। उनके बयान की भाजपा की ओर से कड़ी आलोचना और कांग्रेस के भी किनारा करने के बाद उन्होंने साफ कहा कि वो अपनी बात पर अडिग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+