बुकर प्राइज जीतने वालीं गीतांजलि श्री के साथ लीची खाते दिखे शशि थरूर, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
नई दिल्ली, जून 13। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसको लेकर वो ट्रोल हो गए हैं। दरअसल, सोमवार को शशि थरूर ने महिला साहित्यकार गीतांजलि श्री के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। आपको बता दें कि गीतांजली श्री ने इस साल का इंटरनेशनल बुकर अवॉर्ड जीता है। शशि थरूर से उनकी मुलाकात लंदन में हुई है, जहां जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए दोनों पहुंचे हुए हैं।

गीतांजलि श्री का कल था बर्थडे
शशि थरूर ने गीतांजलि श्री के साथ जो फोटो शेयर की है, उसमें वो दोनों हाथ में स्ट्रॉबेरी (लीची) लिए हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को लेकर शशि थरूर काफी ट्रोल हुए हैं। शशि थरूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, "बीती रात लंदन में बर्थडे गर्ल से मुलाकात हुई और इस दौरान दोनों ने स्ट्रॉबेरी का आनंद लिया।" आपको बता दें कि जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 15वां एडिशन लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में 10 से 12 जून तक चला।

ट्रोल हुए शशि थरूर
शशि थरूर अपनी इस पोस्ट को लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स उनकी इस पोस्ट पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि जिस वक्त शशि थरूर ने यह फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है उस वक्त दिल्ली में कांग्रेस पार्टी सड़क पर आकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। पार्टी के बड़े-बड़े नेता और मुख्यमंत्री राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर थे। ऐसे समय में शशि थरूर का लंदन में होना भी सवाल खड़े करता है।

'आग लगो बस्ती में, शशि थरूर मस्ती में'
शशि थरूर को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा है, "वहां कांग्रेस दिल्ली में लात-घूंसे खा रही हैं, यहां हमारा भाई अलग ही मस्ती में है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "आग लगो बस्ती में, शशि थरूर मस्ती में" आपको बता दें कि गीताजलि श्री को पिछले महीने ही उनके एक उपन्यास 'टॉम्ब ऑफ सैंड' को अंतराष्ट्रीय बुकर प्राइज मिला था। उनकी यह किताब हिंदी में 'रेत समाधि' नाम के उपन्यास का ट्रांसलेट है। बुकर अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि मैंने कभी यह सोचा भी नहीं था कि उन्हें यह सम्मान मिलेगा, मैं कभी कल्पना नहीं कर सकती।












Click it and Unblock the Notifications