शशि कपूर के निधन पर शशि थरूर के पास आ रहे हैं शोक संदेश

मुंबई। आज शाम अभिनेता शशि कपूर ने आखिरी सांसें लीं। उनके निधन के बाद उनके चाहने वाले शोक में डूब गए। ट्विटर और फेसबुक पर शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। इस बीच, कांग्रेस नेता शशि थरूर के कार्यालय को शोक संदेश मिल रहे है। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने खुद इस मामले पर ट्वीट किया था। स्पष्टीकरण के बाद उन्होंने अभिनेता की मौत पर अपने दुःख व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में, 61 वर्षीय थरूर ने ट्विटर पर ट्वीट किया कि 'एक महान अभिनेता, स्मार्ट, असाधारण सुंदर और एक नाम जो अक्सर मेरे लिए कई बार उलझन भर रहा। (आज मेरी गंभीर बीमारी के संबंध में मेरे दफ्तर को पत्रकारों से दो फोन आए!) मुझे शशि कपूर याद आएंगे। उनके परिवार और फैन्स को सांत्वना।' इसके 1 मिनट बाद शशि थरूर ने ट्वीट किया कि 'उनके दफ्तर में शोक संदेश आ रहे हैं।'

शशि कपूर के निधन पर शशि थरूर के पास आ रहे हैं शोक संदेश
शशि कपूर के निधन पर शशि थरूर के पास आ रहे हैं शोक संदेश

दरअसल, एक अंग्रेजी समाचार चैनल ने ट्वीट कर दिया कि 'फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने शशि थरूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।' जिसके बाद उहापोह कि स्थिति पैदा हो गई। गौरतलब है कि बॉलीवुड के जाने-माने एक्‍टर शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। शशि कपूर राज कूपर और शम्‍मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने भाई राज कपूर की फिल्म आवारा और आग में काम किया था। साल 2011 में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+