शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर लोगों को ऐसे बनाया अप्रैल फूल, तस्वीर को देख यूजर हो गए कंफ्यूज

शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर लोगों को ऐसे बनाया अप्रैल फूल, तस्वीर को देख यूजर हो गए कंफ्यूज

नई दिल्ली, 02 अप्रैल: कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर हमेशा ट्विटर पर लोगों को चौंकाने वाला ट्वीट और मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखते हैं। 01 अप्रैल 2022 को भी उन्होंने कुछ ऐसा ही ट्वीट किया, ट्वीट के वायरल होने जाने और सस्पेंस बढ़ जाने के बाद उन्होंने कहा कि ये तो अप्रैल फूल था। असल में ट्विटर पर शुक्रवार (01 अप्रैल) को फिल्म लेखक वैभव विशाल ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। वैभव विशाल ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट करते हुए दावा किया कि यह बाल कलाकार के रूप में शशि थरूर हैं। तस्वीर में एक औरत और बच्चा दिखाई दे रहे हैं। इसी बच्चे को वैभव विशाल शशि थरूर बताया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्होंने इसे हमेशा गुप्त रखने की कोशिश की थी। ट्विटर पर हुई इस बातचीत ने यूजर को स्तब्ध कर दिया।

शशि थरूर की बचपन की तस्वीर शेयर कर क्या बोले फिल्म लेखक

शशि थरूर की बचपन की तस्वीर शेयर कर क्या बोले फिल्म लेखक

शशि थरूर की बचपन वाले तस्वीरों को शेयर कर फिल्म लेखक वैभव विशाल ने तस्वीर पोस्ट करने के पीछे अपने मजाकिया इरादों को छुपाया और कहा, "आज इस तस्वीर को फिर से देखने का सही दिन था। गो, शशि!" जबकि शशि थरूर अंदाज अपना अपना में कभी नहीं थे, उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में अभिनय किया। उनका स्क्रीन नाम मास्टर ज्ञान था, और उन्होंने 9 हिंदी और मलयालम फिल्में कीं। जेलर से गीता बाली की फोटो शेयर कर रहा हूं।''

शशि थरूर बोले- मैं इसे हमेशा छिपा कर रखना चाहता था

शशि थरूर बोले- मैं इसे हमेशा छिपा कर रखना चाहता था

शशि थरूर ने फिल्म लेखक वैभव विशाल की तस्वीर पर जवाब देते हुए लिखा, "और मैंने इसे हमेशा सीक्रेट और छिपा कर रखना चाहता था। तुमने खोज ही निकाला। लेकिन मास्टर ज्ञान के रूप में तो मुझे भी जानते हैं।''

OMG,बचपन में इतने क्यूट थे शशि थरूर!

OMG,बचपन में इतने क्यूट थे शशि थरूर!

शशि थरूर की इसी ट्वीट के बाद लोगों को भरोसा हो गया कि ये उनकी बचपन की तस्वीर है। सोशल मीडिया पर तस्वीर देख लोग हैरान हुए और कई लोगों ने यह भी कमेंट किया कि, OMG, बचपन में इतने क्यूट थे शशि थरूर। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि शशि थरूर अभी और बचपन में भी एक जैसे दिखते थे। वही हेयर स्टाइल, हूबहू जैकेट सब आजतक एक जैसा है। वहीं कई यूजर ने यह भी लिखा कि शशि थरूर बचपन से ही नेता बनना चाहते थे।

'कल की तारीख नहीं देखा अप्रैल फूल...'

'कल की तारीख नहीं देखा अप्रैल फूल...'

शशि थरूर को जब लगा कि लोगों ने इस तस्वीर को ज्यादा गंभीरता से लिया तो उन्होंने फिर से ट्वीट कर इसपर सफाई दी। शशि थरूर ने कहा, ''उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने इस बातचीत को गंभीरता से लिया है, उनको मैं बता दूं कि यह एक मजाक है! वह (वैभव विशाल) मेरी टांग खींच रहा है और मैं साथ में मजे के लिए खेल रहा हूं। कल की तारीख नहीं अप्रैल फूल दिवस।''

कुछ यूजर ने बताया सच

कुछ यूजर ने बताया सच

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म जेलर को देखा तो पता चला कि शशि थरूर के जन्म के दो साल बाद ही फिल्म 1958 में रिलीज हुई थी। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि यह स्टिल 1954 की फिल्म फेरी की है और बाल कलाकार का नाम बाबू है। शनिवार को शशि थरूर ने भी स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक मजाक था और वह मनोरंजन के लिए सारी चीजें कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+