'वो हैंडसम, लव सींस से पहले खाती थी प्याज', क्या है मीरा नायर का Shashi Tharoor से कनेक्शन?
Shashi Tharoor: आज सुबह से मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर चर्चा में हैं, वजह है उनका बेटा जोहरान ममदानी, जो कि न्यूयॉर्क के मेयर बने हैं और सफलता का नया इतिहास लिखा है। लोकप्रिय नेता शशि थरूर ने भी जोहरान ममदानी को बधाई भेजी है और उनकी जीत को 'शानदार' कहा है, जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर चर्चित हो गए और लोगों को उनका गुजरा जमाना याद आ गया है और इसी वजह से वो थरूर की पोस्ट पर मजे भी ले रहे हैं।
आपको बता दें कि शशि थरूर ने एक्स पर लिखा 'बहुत ही सटीक! मेरी पुरानी दोस्त @MiraPagliNair को उनके बेटे @ZohranKMamdani की और उनके चाचाओं, मेरे स्टीफनियन दोस्तों विक्की और गौतम नायर को उनके भतीजे की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई!'

दरअसल शशि थरूर और मीरा नायर बहुत अच्छे मित्र भी हैं और एक जमाने में दोनों ने साथ में थियेटर में प्ले भी किया है। मालूम हो कि मीरा और शशि थरूर ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में पढ़ाई की थी।
Shashi Tharoor को लेकर काफी मजेदार खुलासे किए
सलाम बॉम्बे' और 'मॉनसून वेडिंग' जैसी फिल्मों की वजह से आम दर्शकों में बोल्ड फिल्ममेकर के नाम से लोकप्रिय मीरा नायर ने सालों पहले टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने शशि थरूर को लेकर काफी मजेदार खुलासे किए थे।
'लव सींस करने से पहले काफी प्याज खा लेती थी'
उन्होंने तब कहा था कि 'दिल्ली के मिरांडा हाउस में पढ़ाई के दौरान की उनकी यादें काफी मजेदार हैं, शशि थरूर कॉलेज में काफी लोकप्रिय थे, वो काफी हैंडसम और बहुत अच्छे एक्टर थे, उनकी आंखें काफी गहरी हैं लेकिन मुझे लगता था कि वो बहुत ज्यादा घमंडी हैं इसलिए जब मैं उनके साथ 'प्ले एंटनी एंड क्लियोपेट्रा' कर रही थी तो मैं लव सींस करने से पहले काफी प्याज खा लेती थी, जिससे शशि को परेशान कर सकूं।'
Shashi Tharoor और मीरा नायर पुराने दोस्त
आपको बता दें कि ये बात साल 1974 की है, जब दोनों ने साथ में प्ले किया था, जिस समय मीरा ने ये बात कही थी, उस वक्त वो काफी चर्चित हुई थीं इसलिए आज भी जब शशि थरूर ने मीरा के बेटे को बधाई दी तो लोग पुराने दिन याद करने लगे।
मीरा नायर की पहली शादी 10 साल बाद टूटी
मालूम हो कि ज़ोहरान ममदानी 100 साल में न्यूयॉर्क के सबसे युवा और पहले भारतवंशी मेयर बने हैं और वो मीरा नायर और उनके दूसरे पति महमूद ममदानी के बेटे हैं। मीरा की पहली शादी फोटोग्राफी टीचर Mitchell Epstein से हुई थी लेकिन साल 1987 में मीरा और मिशेल का तलाक हो गया।
'गर्भवती होने के बाद मीरा ने की दूसरी शादी'
इसके बाद मीरा नायर की मुलाकात भारतीय मूल के अफ्रीकी राईटर महमूद ममदानी से हुई, दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया, हालांकि मीरा को शादी के नाम से डर लगता था इसलिए वो शादी नहीं करना चाहती थीं लेकिन कुछ वक्त बाद उन्हें पता चला कि वो गर्भवती हैं और जोहरान उनकी कोख में है, इसके बाद उन्होंने साल 1991 में महमूद ममदानी से टोरेंटो में शादी की और कुछ समय बाद जोहरान को जन्म दिया, जिसने आज सफलता का नया इतिहास रच दिया है।













Click it and Unblock the Notifications