Jyoti Singh ने खुद को 'परित्यक्ता' क्यों कहा? पवन सिंह ने दिया चौंकाने वाला जवाब, अक्षरा के लिए कही खास बात

Jyoti Singh : बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से राज्य में सियासी पारा चरम पर हैं। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है, जिसे लेकर सभी दलों ने एड़ी चोटी का दम लगा दिया है। इसी चुनावी दंगल में पॉवर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी काराकाट विधानसभा सीट से उतरी हैं, इस वजह से भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भी लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं, इस बारे में पहली बार पवन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए पवन सिंह ने साफ लफ्जों में कहा कि 'कभी किसी के बारे में इतना बुरा भला नहीं बोलना चाहिए कि कभी भविष्य में मिलें तो नजरें ना मिला पाओ। मैं भी बहुत कुछ बोल सकता हूं, हर यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर हमारी ही बातें चल रही हैं, ये ही देख रहा हूं लेकिन मैं क्या ही कहूं।'

Jyoti Singh

उनसे आगे पूछा गया कि 'वो काराकाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने जो हलफनामा दायर किया, उसमें खुद को 'परित्यक्ता' कहा है और एक जगह उन्होंने पति के नाम पर भोजपुरी के प्रसिद्ध कलाकार लिखा है, अभी तो आप लोगों का तलाक हुआ नहीं है तो फिर आपका नाम पति के कॉलम में क्यों नहीं है?'

'ये सत्य है कि हमारा केस कोर्ट में है' (Jyoti Singh)

तो इस पर पवन सिंह ने कहा कि 'इस सवाल का जवाब तो वहीं दे सकती हैं, हम कैसे बताएं, ये बात हमसे पूछी भी नहीं जानी चाहिए। ये सत्य है कि हमारा केस कोर्ट में है और जो कोर्ट कहेगी वो ही मान्य होगा।' इसके बाद उनसे उनकी एक्स अक्षरा सिंह के बारे में भी सवाल किया गया जिस पर उन्होंने हैरानी भरा उत्तर दिया।

अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का समर्थन किया

उनसे पूछा गया कि 'आपकी पूर्व सहयोगी अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का समर्थन किया है, तो इस पर आप कुछ कहना चाहेंगे?

'दुआएं अगर कोई दे रहा है तो ले लेनी चाहिए' (Jyoti Singh)

तो इस पर पवन सिंह ने कहा कि 'ये लोकतंत्र है, यहां हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, कोई किसी का समर्थन कर रहा है तो ये उसकी सोच है, उसका अधिकार है, दुआएं अगर कोई दे रहा है तो ले लेनी चाहिए। ये तो बहुत ही अच्छी बात है, बाकी कौन किसको सपोर्ट कर रहा है और किसको नहीं, इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं।'

Jyoti Singh

Jyoti Singh विधायिका बनना चाहती हैं: पवन सिंह

इससे पहले पवन सिंह का कहा था कि 'ज्योति सिंह विधायिका बनना चाहती हैं और इसी वजह से वो उनके साथ आने का ड्रामा कर रही हैं तो वहीं ज्योति सिंह की ओर से बार-बार यही कहा जा रहा है कि वो बस पवन सिंह से पत्नी वाला सम्मान चाहती हैं और कुछ भी उनके मन में नहीं है। वो बीवी का हक मांग रही हैं, वो अभी भी पवन सिंह की पत्नी हैं और वो नहीं चाहती हैं कि उनका तलाक हो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+