थरूर की डेढ़ इश्कियां, ISI एजेंट से प्यार, सुनंदा ने मांगा तलाक

shashi tharoor
नयी दिल्ली। सत्ता के गलियारे अभी लोकसभा चुनाव की गर्मी से गरमाई हुई है, लेकिन कांग्रेस सरकार के एक मंत्री इश्क में डूबे हुए है। यूपीए सरकार के कैबिनेट मंत्री शशि थरुर को एकबार फिर इश्क हो गया है। सरेआम सुनंदा पुष्कर से अपने प्यार का इंजहार करने वाले शशि थरुर को इसबार सरहद पार का प्यार हुआ है। ये बात हम नहीं खुद उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर कह रही है। सुनंदा ने अपने ट्वीटर पोस्ट पर इसबात का खुलासा किया है कि शशि थरूर को पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार से प्यार हो गया है।

सुनंदा पुष्कर ने खुद थरूर के ही ट्विटर अकाउंट पर एक पाकिस्तानी पत्रकार के रोमांटिक संदेश पोस्ट कर दिए। पहले थरूर को लगा कि उनका अकाउंट हैक हो गया है लेकिन बाद में सुनंदा पुष्कर ने साफ किया कि वो पाकिस्तानी पत्रकार के ट्वीट थरूर के हैंडल से वो खुद ही पोस्ट कर रही थीं। दरअसल थरूर के ट्वीटर अकाउंट से ये संदेश पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार को भेजे जा रहे थे और वो जवाब भी दे रही थीं। शशि थरूर को लगा उनका अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने इस बात की घोषणा भी कर दी है कि उनका अकाउंट हैक हो गया है, लेकिन खुलासा हुआ कि उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर ने ही ये मैसेज पोस्ट कर रही थीं ताकि वो इस पाकिस्तानी पत्रकार को बेनकाब कर सके।

पुष्कर ने पाकिस्तान की इस पत्रकार को आईएसआई एजेंट बताते हुए थरूर के बारे में कहा कि 'आप जानते हैं मर्द कैसे होते हैं? वो तवज्जो मिलने से खुश हो जाते हैं'। उन्होंने कहा कि मैंने आईपीएल के दौरान इस आदमी के गुनाह अपने सिर पर लिए। मैं अपने साथ ऐसा सलूक बर्दाश्त नहीं करूंगी। उन्होंने कहा कि वो शशि थरूर से तलाक के बारे में सोच रही है। वहीं इस खुलासे से सियासी भूचाल आ गया है। थरूर की ओक से अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+