Shashi Tharoor ने भारतीय महिलाओं के "बैलेसिंग स्किल" को लेकर किया ये बेहतरीन ट्टीट, देखें वायरल पोस्‍ट

Shashi Tharoor ने भारतीय महिलाओं के "बैलेसिंग स्किल" को लेकर किया ये बेहतरीन ट्टीट, देखें वायरल पोस्‍ट

Congress Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर राजीनतिक बयानों के साथ अपने बेहतरीन अंग्रेजी ज्ञान के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वो अपने बेहतरीन ट्टीट के लिए भी आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों जब कतर में फीफा वर्ल्‍ड कप 2022 का बुखार हर‍ किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है तो शशि थरूर ने भी सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक ट्टीट कर दिया है। जिसमें उन्‍होंने एक दिग्गज फुटबाल प्‍लेयर की तुलना भारतीय महिलाओं से करते हुए ट्टीट कर लिया है। जिस पर जमकर लोग कमेंट कर रहे हैं।

भारतीय महिलाओं की

भारतीय महिलाओं की "बैलेसिंग स्किल" की तुलना इस दिग्गज प्‍लेयर से की

दरअसल, बहुमुखी प्रतिभा के धनी कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस ट्टीट में भारतीय महिलाओं के बैलेंस करने की स्किल की तुलना फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी से की है। दो फोटोज को शेयर करते हुए उन्‍होंने मीम ट्टीट किया है। जिसके बाद राजनेता के फैंस कांग्रेस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

शशि थरूर ने शेयर की ये फोटो

शशि थरूर ने शेयर की ये फोटो

दरअसल, कतर में चल रहे फीफा विश्व कप 2022 से प्रभावित होकर शशि थरूर ने फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी की फोटो शेयर की है, जिसमें मेसी अपने सिर पर एक फुटबॉल को बैलेंस करते हुए नजर आ रहे है। वहीं दूसरी एक फोटो में एक जिसका टाइटल "मौसी" है उस फोटो में एक महिला अपने सिर पर पांच मिट्टी के घड़े और हाथ में चार घड़े में पानी भर कर ले जाती हुई नजर आ रही हैं।

शशि थरूर ने लिखा ये बेहतरीन कैप्‍शन

शशि थरूर ने लिखा ये बेहतरीन कैप्‍शन

कांग्रेस नेता ने फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी के साथ भारतीय महिलाओं के संतुलन कौशल की तुलना की है। शशि थरूर ने इस फोटो को कैप्शन किया "निडर भारतीय महिला को हैट्स ऑफ "(Hats (& any other headgear) off to the intrepid Indian woman!") लिख कर भारतीय महिलाओं की इस प्रतिभा की तारीफ की है।

महिलाएं किसी भी फुटबॉल खिलाड़ी की तुलना में अधिक बाजीगर हैं

शशी थरूर के इस पोस्ट को 1,800 से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है और कई 100 से ज्‍यादा बार रीट्टीट किया जा चुका है। एक यूजर ने लिखा "अविश्वसनीय"। दूसरे ने लिखा "महिलाएं किसी भी फुटबॉल खिलाड़ी की तुलना में अधिक बाजीगर हैं क्योंकि वे रोजाना काम, खाना पकाने, घर संभालने, सफाई, देखभाल और बहुत कुछ करती हैं।" वहीं एक ने शशि थरूर की अंग्रेजी के बारे में बात करते हुए लिखा "फीयरलेस भी लिख सकते हैं। आप अपने ट्वीट को पढ़ते हुए लोगों को डिक्शनरी का हवाला क्यों देते हैं।"

यूजर ने शशि थरूर की अंग्रेजी की तारीफ की तो दूसरे ने शेयर की ये फोटो

एक यूजर ने लिखा "सर, नमस्ते! मुझे पता है कि आप साहित्य के आकाश में एक चमकते सितारे हैं। मैंने यह समझना शुरू कर दिया कि आप भी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो हमें थोड़ी देर हंसाने की कोशिश करते हैं। यह आपकी बहुत प्यारी पोस्‍ट है!" वहीं एक यूजर ने शशि थरूर की महिलाओं से घिरी फोटो शेयर कर मजेदार कमेंट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+